फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   daughter married brother in law so father attempt to kill

बेटी ने जीजा से रचाई शादी तो पिता ने गोली चलवा दी

Sun, 11 Jan 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 11 Jan 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
daughter married brother in law so father attempt to kill

अपने जीजा के साथ परिजनों के खिलाफ जाकर शादी रचाने वाली एक युवती को उसके ही पिता ने सुपारी देकर जान से मारने की कोशिश की है। मामला हरियाणा के हिसार जिले के गांव हरिता का है। बेटी के घर पहुंचे पिता के साथ आए एक युवक ने शनिवार सुबह 11 बजे सुदेश को गोली मार दी। गोली सुदेश के हाथ पर लगी।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर सुदेश के पिता गांव रोशनखेड़ा निवासी धूपसिंह व युवक मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में युवती को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


घायल युवती ने बताया है कि उसकी बहन कविता की जुलाई 2013 में मौत हो गई थी। उसने घर वालों के खिलाफ जाकर रिटायर्ड फौजी जीजा नरेश से विवाह कर लिया था। वह अपने बहन के दो छोटे बच्चों को पालना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने पिस्टल निकाला और गोली दाग दी

daughter married brother in law so father attempt to kill

सुदेश का आरोप है कि सुबह पिता धूपसिंह एक अज्ञात युवक को साथ लेकर घर आए। आते ही उन्होंने पहले कुछ बातचीत की। वह घर आए पिता के लिए चाय बनाने के लिए रसोई में गई। जैसे ही रसाई के अंदर घुसी साथ आए उस युवक ने पिस्टल निकाला और गोली दाग दी। गोली सुदेश के बांए हाथ पर लगी। गोली मारने के तुरंत बाद पिता व वह युवक बाइक पर चढ़कर फरार हो गए।

घायल युवती का कहना है कि घटना के वक्त उसके पति गांव तलवंडी रूक्का स्थित बैंक में ड्यूटी पर हुए थे। वे बैंक में सिक्योरिटी गार्ड हैं। मामले की सूचना उसके जेठ ने तुरंत नरेश को दी। नरेश ने पुलिस को बताया और फिर वे उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले के बारे में पूछताछ की। युवती के बांए हाथ में लगी गोली आरपार हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed