{"_id":"57c6ef704f1c1b386e2cb0bb","slug":"dalit-child-raped-at-knifepoint","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंजक पूजन के बहाने चाकू की नोक पर दलित बच्ची से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंजक पूजन के बहाने चाकू की नोक पर दलित बच्ची से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
Updated Thu, 01 Sep 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
चाकू की नोक पर दलित बच्ची से दुराचार
- फोटो : Demo Pic
अबोहर में रहने वाली करीब 9 साल एक दलित बच्ची से एक विवाहित युवक ने कंजक पूजन के बहाने खेतों में ले जाकर चाकू की नोक पर दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। पीड़िता को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां मेडिकल जांच में उसके साथ दुराचार की पुष्टि होने पर थाना नंबर दो की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए अपने बयानों में पीड़िता ने बताया कि मंगलवार दोपहर को उसे कंजक पूजन के बहाने युवक अपने साथ खेतों में ले गया और चाकू दिखाकर उसके साथ दुराचार किया। घर जाकर उसने अपनी मां को सारी बात बताई। सूचना मिलते ही डीएसपी एआर शर्मा सरकारी अस्पताल पहुंचे और थाना नंबर दो की पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी सन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।