फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dairy Owner and helper found murdered in Ludhiana

Ludhiana: डेयरी मालिक और नौकर की तेजधार हथियार से हत्या, विवाद में पुराने नौकर ने ही ली जान

Sun, 26 Feb 2023 04:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 04:17 PM IST
सार

घटना का पता उस समय चला जब जोतराम के परिवार वाले डेयरी में गए। वहीं जीतराम खून से लथपथ पड़ा था। जब उन्होंने पीछे पशुओं के पास जाकर देखा तो भगवान सिंह की भी तेजधार हथियार से हत्या किए जाने का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Dairy Owner and helper found murdered in Ludhiana
लुधियाना में डबल मर्डर - फोटो : फाइल

विस्तार

लुधियाना में दुगरी के गांव बुलारा में देर रात पुराने नौकर ने डेयरी संचालक और उसके नौकर को तेजधार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतक की पहचान डेयरी संचालक जोतराम (77) और उसके नौकर भगवंत सिंह के रुप में हुई है। घटना का पता उस समय चला जब इलाके के लोग दूध लेने के लिए सुबह करीब पांच बजे डेयरी पहुंचे। सामने जोतराम का शव खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी जोतराम के बेटे तरसेम सिंह को दी। जब वह आया तो देखा अंदर नौकर भगवंत भी मृत पड़ा था। जिसके बाद तरसेम ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को तरसेम ने बताया कि उन्हें पुराने नौकर गिरधारी पर शक है। इसके बाद थाना दुगरी की पुलिस ने गिरधारी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जोतराम की गांव बुलारा में डेयरी है और उसने पशुओं का बाड़ा बना रखा है। उसके पास गिरधारी और भगवंत सिंह काम करते थे। गिरधारी के साथ विवाद के बाद उसे काम से निकाल दिया गया। उसके बावजूद गिरधारी उन्हीं की डेयरी में रहता था। जोतराम कई बार उसे जाने के लिए कह चुका था, लेकिन वह कोई न कोई बहाना बना रुक जाता था और अपने पुराने 4500 रुपये मांगता था। इसी को लेकर उनका विवाद भी चल रहा था। 


रात करीब डेढ़ बजे रोजाना जोतराम जाग जाता था और सभी को उठाकर काम कराता था। शनिवार-रविवार की रात करीब डेढ़ बजे जैसे ही जोतराम नींद से जागा तो आरोपी ने तेजधार हथियार से उस पर वार कर उसकी हत्या कर दी। जोतराम का शोर सुन जब भगवंत बाहर आया तो गिरधारी ने उसकी भी तेजधार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गया। बाकी जो दो मजदूर थे वह सोए रहे। पांच बजे के करीब ग्राहक दूध लेने के लिए आना शुरू हो जाते है। उन्होंने शव देखकर शोर मचाया तो सभी को घटना के बारे में पता चला। जब पुलिस ने चेकिंग की तो पता चला कि जोतराम की जेब से करीब पांच हजार रुपये भी गायब हैं। 

भगवंत सिंह 15 साल से डेयरी में काम करता था। उसका घर गांव दुगरी में था और वह डेयरी पर ही रहता था। पुलिस आरोपी गिरधारी का पता लगाने में जुटी है। इसके साथ साथ बाकी के मुलाजिमों से भी पूछताछ की जा रही है। एसीपी साऊथ वैभव सहगल ने बताया कि आरोपी गिरधारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में टीमें रवाना कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed