फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   cylinder blast, canteen cylinder blast, mohali cylinder blast, it company canteen cylinder blast

IT कंपनी की कैंटीन में सिलेंडर ब्लास्ट, व्यक्ति को हार्ट अटैक

Fri, 22 Apr 2016 04:28 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 22 Apr 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
cylinder blast, canteen cylinder blast, mohali cylinder blast, it company canteen cylinder blast
मोहाली आईटी कंपनी की कैंटीन में सिलेंडर ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
मोहाली इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ में आज सवेरे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आईटी कंपनी की कैंटीन में सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आग लग गई और कैंटीन में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं, इस तरह धमाका होने और लगी आग को देखकर कैंटीन में काम कर रहे एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ गया।
विज्ञापन


हालात बिगड़ने पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया गया। दूसरी ओर, सिलेंडर फटने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई और सारी स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि मंगलवार रात गांव शाहीमाजरा में भी एक घर में सलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे पांच लोग झुलस गए थे। जिन्हें भी सिविल अस्पताल में भरती करवाया गया था। इससे पहले फेज-छह की एक आईटी कंपनी में आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed