फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cyber crime: teasing with guru gobind singh photo on facebook

फेसबुक पर दशम पातशाह की तस्वीर से छेड़छाड़

Sun, 05 Apr 2015 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 05 Apr 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
cyber crime: teasing with guru gobind singh photo on facebook

फेसबुक पर सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एसजीपीसी के सचिव मंजीत सिंह ने पुलिस कमिश्नर अमृतसर को पत्र लिख कर तस्वीर से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने में मामला दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


पत्र में मंजीत सिंह ने कहा कि पिछले दिनों नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर हिंदू समाज पंजाब के पेज में दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह की तस्वीर से छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन


साथ ही शहीदों के प्रति अपमानजनक शब्दावली प्रयोग की है। एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने इसकी निंदा की है। साथ ही आदेश दिए थे कि इसके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसजीपीसी और हरियाणा कमेटी आमने-सामने

cyber crime: teasing with guru gobind singh photo on facebook

चीका गुरुद्वारे की 128 एकड़ जमीन को लेकर एसजीपीसी व हरियाणा सिख मैनेजमेंट कमेटी एक बार फिर आमने-सामने हैं। मामला अब इस जमीन को ठेके पर देने का है।

छठी एवं नौंवी पातशाही गुरुद्वारा साहिब चीका शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के अधीन था। परंतु कुछ समय पहले जब हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने हरियाणा के कुछ गुरुद्वारों को अपने नियंत्रण में लिया था।

तो उसमें चीका गुरुद्वारा भी शामिल था। इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट में गया, जहां कोर्ट ने यथास्थिति बहाल रखने के आदेश पारित कर दिए जिसके चलते दोनों ही गुट जस की तस स्थिति रखने के लिए बाध्य हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed