{"_id":"576028a94f1c1bc34d11c248","slug":"crime-crime-chandigarh-sucide-husband-arrested-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने पर पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने पर पति गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Jun 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर व्यक्ति को गिरफ्तार कि या है। आगे की जांच चल रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान हल्लोमाजरा निवासी मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मंजीत सिंह की पत्नी निति (26) ने पिछले महीने की 27 तारीख को घर पर फंदा लगाकर जान दे दी थी। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।
पुलिस ने बताया कि महिला के भाई की शिकायत पर मंजीत सिंह के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। दोनों की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। तभी से दोनों के बीच घरेलू कलह रहती थी। जिसकी वजह से महिला परेशान थी। खुदकुशी वाले दिन भी पति पत्नी के बीच भी झगड़ा हुआ था। जिसके बाद महिला ने खुदकुशी का कदम उठाया और फंदे से लटककर ससुराल में जान दे दी थी। पुलिस ने जीएमसीएच-32 में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया था।