{"_id":"77538d9d73e691dd356800f455e3f072","slug":"creepy-murder-of-young-man-due-to-little-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में मामूली कहासुनी में युवक की गर्दन काटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनीपत में मामूली कहासुनी में युवक की गर्दन काटी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 07 Mar 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां मामूली कहासुनी के चलते एक युवक की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मामला सोनीपत का है। गांव बड़वासनी में तीन युवकों ने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। युवक का शव खेतों से बरामद हुआ। गर्दन धड़ से अलग पड़ा था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का नाम सुशील बताया जा रहा है। वह एमसीडी दिल्ली में काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस के पास सुशील की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। छानबीन करते हुए पुलिस ने सुशील के तीन दोस्तों को उठाया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान तीनों युवकों ने बताया कि सुशील की हत्या कर दी गई है और उसका शव खेतों में पड़ा है। पुलिस युवकों को साथ लेकर खेतों में पहुंची और शव बरामद किया। पूछताछ किए जाने पर युवकों ने बताया कि सुबह सुशील उनके साथ होली खेलने के लिए निकला था। वे गांव के बाहर ठेके पर बैठकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ गया और युवकों ने उसकी हत्या कर दी। युवकों के नाम जयवीर और अनिल बताए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक एक युवक का नाम पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।