फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creepy murder of 4 young man, Burned in car

दिल्ली के 4 युवकों की हत्या कर जला दिए शव

Fri, 02 Jan 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा) Updated Fri, 02 Jan 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
creepy murder of 4 young man, Burned in car

दिल्ली के रहने वाले 4 युवकों की हत्या के बाद उनके शवों को कार में डालकर जला दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों के कंकाल को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भिजवाया। कार की चेसिस नंबर से पता चला है कि मरने वाले तीन युवक दिल्ली के गांव मितराऊ और एक समसपुर का रहने वाला था।

विज्ञापन


ये हृदयविदारक वारदात हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले के थाना सदर क्षेत्र के गांव ईस्सरहेड़ी में बुधवार रात हुई। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह ईस्सरहेड़ी गांव के जलघर के पास एक इटियोस गाड़ी में दो युवकों के कार में जलकर मरने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कार की डिग्गी में भी दो कंकाल बरामद हुए। इससे स्पष्ट हो गया कि चारों युवकों की कहीं और हत्या करके यहां जलाया गया है।
विज्ञापन


आग में शव पूरी तरह से कंकाल बन चुके थे, कार भी पूरी तरह से जल गई थी। पुलिस ने कार की चेसिस नंबर के आधार पर जांच की तो पता चला कि यह कार दिल्ली के गांव छावला निवासी हरीश के नाम पंजीकृत है। हरीश ने यह गाड़ी कुछ दिन पहले मितराऊ के संदीप को बेच दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच में मरने वालों की शिनाख्त दिल्ली के मितराऊ गांव निवासी 27 वर्षीय मनीष उर्फ सोनू, 35 वर्षीय सुधीर, 34 वर्षीय संदीप और दिल्ली के ही समसपुर निवासी 16 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है।

यह है हत्याकांड का कारण

creepy murder of 4 young man, Burned in car

चार युवकों की हत्या करके कार में शवों को जला देने की सूचना पाकर एसपी राजेश दुग्गल और डीएसपी बहादुरगढ़ कप्तान सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया। जांच में पता चला कि मारे गए इन चार युवकों में शामिल सोनू का भाई नवीन फिलहाल जेल में है।

उस पर पपरावट गांव के रहने वाले दो लोगों की हत्या का आरोप है। यह हत्याएं नजफगढ़ की एक कॉलोनी में हुई थीं। इसके साथ ही नजफगढ़ के ही एक अन्य बदमाश से भी नवीन के परिवार की रंजिश बताई जा रही है। इस बदमाश पर पिछले दिनों उसके घर के सामने ही गोली चलाई गई थी, लेकिन संयोग से वह बच गया था। उक्त कारणों से दोनों पक्षों में रंजिश बनी थी। पुलिस का मानना है कि यह हत्याकांड इसी रंजिश का ही परिणाम है।

कप्तान सिंह, डीएसपी बहादुरगढ़ के अनुसार इन युवकों की हत्या कहीं और करके शवों को यहां लाकर जलाया गया है। मरने वाले सभी दिल्ली के हैं और बुधवार रात से लापता थे। ऐसे में दिल्ली पुलिस भी अपने स्तर पर छानबीन कर रही है। इसी पहलू को स्पष्ट किया जा रहा है कि इन चारों को कहां से अगवा किया गया और कहां हत्या हुई। फिलहाल अभी तक हत्या की वजह पुरानी रंजिश ही सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed