15 महीने के बच्चे की इतनी बेरहमी से हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यक्ति ने 15 महीने के बच्चे की इतनी बेरहमी से हत्या की कि आपकी रूह कांप उठेगी। मामला गोहाना का है। यहां गांव भैंसवान खुर्द में एक 15 माह के बच्चे की जमीन पर पटक कर हत्या कर दी गई। हत्यारा बच्चे का ताऊ बताया जा रहा है।
बच्चे के पिता ने आरोप लगाया है कि उसके बड़े भाई वेदपाल ने 15 महीने के आयुष को जमीन पर पटक दिया। ऐसा होने से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया।
उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक की मां पर रखता था बुरी नजर
मृतक बच्चे के पिता कृष्ण ने शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई वेदपाल घर आया और उसके बेटे आयुष को गोद में उठाकर खेलने लगा। देखते ही देखते उसने आयुष को जमीन पर पटक दिया।
विरोध करने पर वेदपाल ने बहाना बनाया कि जानबूझकर नहीं गिराया बल्कि अपने आप गिर गया। कृष्ण के अनुसार इसे पहले भी वेदपाल ने आयुष को इसी तरह नीचे गिरा दिया था और फिर उसकी पिटाई करने लगा था। जब आयुष की मां पूजा उसको बचाने बीच में आई तो उसकी भी धुनाई कर दी।
कृष्ण ने बताया कि उसका भाई वेदपाल शराब पीने का आदी है। वह उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।