फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cousin brother ran with Sister

मौसेरा भाई ही बहन को लेकर भागा

Thu, 15 May 2014 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इस्माईलाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इस्माईलाबाद Updated Thu, 15 May 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
Cousin brother ran with Sister

गांव गंगहेड़ी में मौसेरा भाई ही अपनी बहन को लेकर फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने दोनों प्रेमी जोड़े को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


गांव गंगेहडी वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी लड़की पिहोवा कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। 13 मई को वह कॉलेज में जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापिस नहीं आई।

उन्होंने गांव मलिकपुर वासी युवक हाकम सिंह पर उसे बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर हाकम सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने बताया कि उस लड़की का अपने नाबालिग मौसेरे भाई प्रभजोत सिंह वासी वोहा जिला मानसा पंजाब के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक के बयान के आधार पर लड़की के मौसेरे भाई के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली। लोकेशन पंजाब के तरणतारण की पाई गई।

पुलिस ने एक टीम तैयार कर तरणतारण के गुरुद्वारा में लड़की व उसके मौसेरे भाई प्रभजोत सिंह की तलाश कर दोनों को वहां से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों को गुरुवार को अदालत में पेश कर दिया, जहां लड़की के बयान लिए गए, जिसमें उसने उक्त लड़के से शादी की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे डीएसपी पिहोवा गौरखपाल राणा ने बताया कि पुलिस ने गंगेहड़ी वासी लडकी के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था, जिसकी जांच का जिम्मा एसआई ईश्वर सिंह को सौंपा गया था।

लड़की के पिता ने जिस युवक पर आरोप लगाया था, वह बेकसूर निकला। लड़की को ले जाने वाला 18 वर्षीय युवक लड़की का मौसेरा भाई था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed