{"_id":"5d03be988ebc3e7df40fce5d","slug":"cousin-and-his-friend-misdeed-with-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई ने रिश्तों को किया तार-तार, दोस्त के साथ मिल बहन को बनाया दुष्कर्म का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चचेरे भाई ने रिश्तों को किया तार-तार, दोस्त के साथ मिल बहन को बनाया दुष्कर्म का शिकार
Fri, 14 Jun 2019 09:22 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Jun 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चचेरे भाई समेत दो युवकों ने बीस वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को ये कहकर घर से ले गए थे कि उसके पिता ने उसे बुलाया है। ममदोट पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद शुक्रवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह घर पर अकेली थी। उसके चाचा का बेटा और ताया का पोता उसके घर आए और कहा कि तेरे पिता ने तुझे किसी जरूरी कामकाज के लिए बुलाया है। वह उनके साथ चल पड़ी। गांव के बाहर रास्ते में एक अन्य आरोपी बाइक लेकर खड़ा था। उस पर बैठाकर आरोपी किसी सुनसान जगह पर कमरे में ले गए।
विज्ञापन
पीड़िता ने कहा कि चाचा के बेटे व उसके साथी ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि ताया के बेटे ने उनका साथ दिया। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस टीमें छापा मार रही हैं।
विज्ञापन