फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   court hearing in 'APNA GHAR' sexual assault case

कहने को 'अपना घर' पर लड़कियों से कुकृत्य

Wed, 24 Sep 2014 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 24 Sep 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
court hearing in 'APNA GHAR' sexual assault case
रोहतक के 'अपना घर' में निराश्रित महिलाओं, लड़कियों व बच्चों को लाकर उन्हें पनाह देने की आड़ में होता था गैंगरेप। यह मामला हरियाणा के रोहतक का है।
विज्ञापन


2 साल बाद अब जाकर सीबीआई की विशेष अदालत में मामले में यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार किए जाने की मुख्य आरोपी 'अपना घर' की संचालिका जसवंती देवी सहित सभी 10 आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को आरोप तय हो गए।

इनमें मुख्य आरोपी जसवंती देवी, उसकी बेटी सिम्मी, दामाद जयभगवान, जसवंत, ड्राइवर सतीश, रोशनी, भाई जसवंत, पूर्व चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर अंगरेज कौर हुड्डा, वीणा और शीला शामिल हैं।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अब 10 नवंबर से गवाहियां शुरू होंगी। रोहतक के ‘अपना घर’ से भागी तीन लड़कियों ने तिहाड़ जेल से जुड़ी निर्मल छाया संस्था को ‘अपना घर’ में हो रहे कुकृत्य की जानकारी दी थी। इसके बाद मई 2012 में छापामारी और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 जुलाई 2012 में यह केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया। एडवोकेट विशाल गर्ग ने भी सभी आरोपियों के खिलाफ चार्ज फ्रेम होने और 10 नवंबर से गवाहियां शुरू होने की पुष्टि की है।

अपना घ्‍ार की आड़ में लड़कियों से दुर्व्यवहार

court hearing in 'APNA GHAR' sexual assault case

जसवंती के दामाद जयभगवान और सतीश पर गैंगरेप का भी आरोप है, जबकि इस मामले में अन्य के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।

जयभगवान के डीएनए का भी मिलान किया गया, जिसमें पॉजीटिव पाए जाने के बाद उसके खिलाफ अन्य धाराएं जोड़ी गई थी। रोहतक स्थित श्री नगर के एक मकान में जसवंती देवी अनाथों और परित्यक्ताओं के लिए ‘अपना घर’ का संचालन करती थी।

वह एक एनजीओ भारत विकास संघ से भी जुड़ी थी। चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों से लड़कियों व बच्चों को पनाह देने के नाम पर लाया जाता था और इसी आड़ में लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था।

यौन उत्पीड़न के बाद लड़कियों का गर्भपात

court hearing in 'APNA GHAR' sexual assault case

अपना घर की संचालिका जसवंती देवी एक बच्चे को गोद लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर उसकी मां होने का दावा कर रही थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा इस तरह की इजाजत देने से इनकार करने के बाद जसवंती के खिलाफ फर्जीवाड़े का एक और मामला सामने आया था।

अपना घर में परित्यक्ता, अनाथ बच्चों को आश्रय देने के नाम पर लड़कियों का यौन उत्पीड़न, मारपीट, धमकियां, छेड़छाड़ के अलावा बगैर सहमति गर्भपात कराए जाने की भी प्रशासन को शिकायत मिली थी।

नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ ह्यूमन राइट्स की टीम ने छापेमारी कर इन अपराधों का खुलासा किया। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया।

जांच में यह भी पता चला कि लड़कियों को बहला फुसलाकर लाने के बाद ड्राइवर सतीश, जयभगवान सहित अन्य आरोपियों की मिलीभगत से इन लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed