{"_id":"575a73a44f1c1b1f349c64c5","slug":"couple-suicide-married-lady-suicide-with-unmarried-boyfriend-boy-suicide-haryana-couple-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"7 दिन के प्यार में पागल मरने पहुंची 2 बच्चों की मां, कुंवारे प्रेमी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
7 दिन के प्यार में पागल मरने पहुंची 2 बच्चों की मां, कुंवारे प्रेमी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नरवाना(हरियाणा)
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के नरवाना में प्रेमी प्रेमिका ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
मात्र 7 दिन का प्यार था, दो बच्चों की मां और कुंवारे प्रेमी के बीच। मरने पहुंचे रेलवे ट्रैक पर। बचा लिए गए, लेकिन प्रेमी की मौत तय थी। करीब आधे घंटे बाद ट्रक के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। कहानी फिल्मी नहीं, रियल है। हरियाणा के नरवाना में बीते दिन ये घटना घटी।
शराब के नशे में धुत एक प्रेमी जोड़ा नरवाना-कुरुक्षेत्र रेलवे लाइन पर आत्महत्या करने पहुंच गया। पैसेंजर ट्रेन के नीचे आने वाले थे दोनों, इससे पहले ही रेलवे कर्मियों ने उन्हें बचा लिया। 30 मिनट बाद युवक की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई।
महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह दो बच्चों की मां और अमरगढ़ की निवासी है, जबकि प्रदीप अविवाहित व डूमरखां खुर्द का रहने वाला था। लोगों ने बताया कि दोनों एक रात पहले से घटनास्थल के आसपास घूम रहे थे।

कार से उतरकर रेल ट्रैक पर लेटे
हरियाणा के नरवाना में प्रेमी प्रेमिका ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे गैंग के मेट ओमप्रकाश व गेटमैन सुरेश कुमार ने बताया कि फाटक बंद होते ही महिला व युवक आई-20 कार से उतकर मोहलखेड़ा गांव की तरफ पटरी पर लेट गए।
कर्मचारियों ने रोकना चाहा तो उनकी बात को अनसुना कर दिया, लेकिन कर्मचारियों ने दोनों को घसीटकर पटरी से नीचे कर दिया, तब जीन्द से कुरुक्षेत्र जा रही ट्रेन महज 50 मीटर की दूरी पर थी। उन्होंने दोनों को 15 मिनट तक बिठाए रखा जब तक शहर पुलिस पहुंची दोनों कार में सवार होकर जा चुके थे। इसके 30 मिनट बाद प्रदीप की दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर डूमरखा गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।
नरवाना के थाना सदर प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है। दोनों के परिजनों को थाने बुलाया था, लेकिन किसी के परिजन नहीं पहुंचे। इधर, महिला ने बताया कि प्रदीप से उसकी मुलाकात एक सप्ताह पहले हुई थी। वह उसकी बातों में आकर साथ चली आई, तब से उसके साथ रह रही थी।