फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   couple suicide, married lady suicide with unmarried boyfriend, boy suicide, haryana couple suicide

7 दिन के प्यार में पागल मरने पहुंची 2 बच्चों की मां, कुंवारे प्रेमी की मौत

Sat, 11 Jun 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नरवाना(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नरवाना(हरियाणा) Updated Sat, 11 Jun 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
couple suicide, married lady suicide with unmarried boyfriend, boy suicide, haryana couple suicide
ह​रियाणा के नरवाना में प्रेमी प्रेमिका ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
मात्र 7 दिन का प्यार था, दो बच्चों की मां और कुंवारे प्रेमी के बीच। मरने पहुंचे रेलवे ट्रैक पर। बचा लिए गए, लेकिन प्रेमी की मौत तय थी। करीब आधे घंटे बाद ट्रक के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। कहानी फिल्मी नहीं, रियल है। हरियाणा के नरवाना में बीते दिन ये घटना घटी।
विज्ञापन


शराब के नशे में धुत एक प्रेमी जोड़ा नरवाना-कुरुक्षेत्र रेलवे लाइन पर आत्महत्या करने पहुंच गया। पैसेंजर ट्रेन के नीचे आने वाले थे दोनों, इससे पहले ही रेलवे कर्मियों ने उन्हें बचा लिया। 30 मिनट बाद युवक की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह दो बच्चों की मां और अमरगढ़ की निवासी है, जबकि प्रदीप अविवाहित व डूमरखां खुर्द का रहने वाला था। लोगों ने बताया कि दोनों एक रात पहले से घटनास्थल के आसपास घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार से उतरकर रेल ट्रैक पर लेटे

couple suicide, married lady suicide with unmarried boyfriend, boy suicide, haryana couple suicide
ह​रियाणा के नरवाना में प्रेमी प्रेमिका ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
रेलवे गैंग के मेट ओमप्रकाश व गेटमैन सुरेश कुमार ने बताया कि फाटक बंद होते ही महिला व युवक आई-20 कार से उतकर मोहलखेड़ा गांव की तरफ पटरी पर लेट गए।

कर्मचारियों ने रोकना चाहा तो उनकी बात को अनसुना कर दिया, लेकिन कर्मचारियों ने दोनों को घसीटकर पटरी से नीचे कर दिया, तब जीन्द से कुरुक्षेत्र जा रही ट्रेन महज 50 मीटर की दूरी पर थी। उन्होंने दोनों को 15 मिनट तक बिठाए रखा जब तक शहर पुलिस पहुंची दोनों कार में सवार होकर जा चुके थे। इसके 30 मिनट बाद प्रदीप की दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर डूमरखा गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

नरवाना के थाना सदर प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है। दोनों के परिजनों को थाने बुलाया था, लेकिन किसी के परिजन नहीं पहुंचे। इधर, महिला ने बताया कि प्रदीप से उसकी मुलाकात एक सप्ताह पहले हुई थी। वह उसकी बातों में आकर साथ चली आई, तब से उसके साथ रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed