{"_id":"57e3d1084f1c1b693ca82199","slug":"couple-jumped-in-front-of-train-and-committed-suicide-in-bathinda-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी प्रेमकहानीः ट्रेन के नीचे कटे युवक-युवती, सिर धड़ से अलग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये कैसी प्रेमकहानीः ट्रेन के नीचे कटे युवक-युवती, सिर धड़ से अलग
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
बठिंडा में युवक और युवती ट्रेन के आगे कूदे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम कहानी का अंत ऐसा खौफनाक होगा, ऐसा किसी ने भी सोचा न होगा जो इनके साथ हुआ। बठिंडा फिरोजपुर रेलवे लाईन पर ट्रेन के नीचे आने से युवक-युवती की मौत हो गई। हालत ये थी कि दोनों के सिर के टुकड़े टुकड़े हो चुके थे। समाजसेवी संस्था सहारा के सदस्यों ने जीआरपी की सहायता से दोनों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
बठिंडा में युवक और युवती ट्रेन के आगे कूदे
- फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक अपने प्यार में परिवार वालों को अड़चन बनता देख दोनों ने ये कदम उठाया। प्रेमी जोडे़ की शिनाख्त राजकुमार (25) और मंजू देवी निवासी थाना रावला जिला गंगानगर के तौर पर हुई है। जीआरपी के थानेदार जगदीश चंदर ने बताया कि उन्होंने बताया कि युवक व युवती के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनकी शिनाख्त उनके बैग में से मिले आधार कार्ड से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा में युवक और युवती ट्रेन के आगे कूदे
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी के अनुसार जब गंगानगर से बठिंडा की तरफ ट्रेन आ रही थी तो गाड़ी कुछ समय के लिए नहर पुल पर रुक गई थी। इसके बाद युवक व युवती ट्रेन से उतरकर दोनों ट्रैक पर जाकर लेट गए। ट्रेन के चलने पर दोनों की कटने से मौत हो गई। थाना जीआरपी पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस दोनों के परिजनों का इंतजार कर रही है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।