{"_id":"5c332ec8bdec2256c106ebc4","slug":"couple-dead-body-found-in-hansi-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हांसीः दो साल पहले शादी, पर नहीं हुई थी लड़की की विदाई, और अब फंदे पर लटके मिले दोनों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हांसीः दो साल पहले शादी, पर नहीं हुई थी लड़की की विदाई, और अब फंदे पर लटके मिले दोनों
Mon, 07 Jan 2019 04:21 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसीहरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसीहरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 07 Jan 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
couple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल पहले शादी हुई थी, लेकिन लड़की की विदाई नहीं की गई थी। वह मायके में ही रह रही थी, लेकिन अब पति के साथ फंदे पर लटकी मिली। मामला हरियाणा के हांसी का है। उपमंडल के गांव महजत में एक लड़के और लड़की के शव खेत में पेड़ से लटके मिले। दोनों रिश्ते में पति-पत्नी थे। दोनों शव एक ही रस्सी से बंधे हुए थे। मामले की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस इस मामले की विभिन्न एंगलों से जांच कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से लड़की का मोबाइल, अन्य सामान व उससे कुछ दूरी पर उसके पति बलदेव का मोबाइल बरामद हुआ है।
लड़की के परिजनों ने बयान दिए हैं कि 4 जनवरी दोपहर को उनकी लड़की घर से किसी को बिना बताए चली गई थी। इसके बाद पति के साथ उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक नजर में मामला सुसाइड का लग रहा है।
- मदन लाल, डीएसपी, हांसी

ये है कहानी
जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय रेखा की करीब 2 साल पहले उकलाना के साहू निवासी 22 वर्षीय बलदेव के साथ शादी हुई थी। उनके साथ ही रेखा की बड़ी बहन सुमन का बलदेव के बड़े भाई सुखदेव के साथ विवाह हुआ था। विवाह समारोह में सुमन की विदाई कर दी गई थी, लेकिन रेखा की विदाई नहीं की गई।
शादी होने के बावजूद पिछले 2 वर्षों से रेखा महजत में अपने परिजनों के पास ही रहती थी। रेखा के परिजनों के अनुसार, उनकी लड़के के परिजनों से बात चल रही थी कि जब वह कहेंगे, तब लड़की की विदाई कर देंगे। लेकिन इसी बीच रेखा व उसके पति बलदेव का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों की मानें तो रेखा की उसके पति बलदेव के साथ फोन पर बातचीत होती रहती थी।
इसी बीच 4 जनवरी को रेखा बिना किसी को बताए घर से चली गई और फिर उसका शव अपने पति बलदेव के साथ पेड़ से लटका मिला। परिजनों की तरफ से अभी तक इस घटना को लेकर किसी प्रकार की अनबन का जिक्र नहीं किया गया है।