फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Couple Dead Body Found Hanged in Haryana

एक ही रस्सी पर फंदे से लटके मिले जेठ और बहू के शव, परिजनों ने बताया प्रेम-प्रसंग का मामला

Sun, 21 Apr 2019 02:50 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 21 Apr 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Couple Dead Body Found Hanged in Haryana
सांकेतिक चित्र
खेत में एक ही रस्सी पर जेठ और बहू के शव फंदे पर लटके हुए मिले। परिजन इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं। मामला हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के एक गांव का है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का उतारा और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए उपनागरिक अस्पताल भेज दिया। मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर 174 के तहत कार्रवाई करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जिले के एक गांव निवासी युवक फर्नीचर का काम करता था।
विज्ञापन


चार वर्ष पहले उसने अपने चचेरे भाई की शादी पश्चिम बंगाल निवासी युवती के साथ करवाई थी। इसके बाद से फर्नीचर मिस्त्री और युवती के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। शुक्रवार की शाम दोनों घर से लापता हो गए थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे जब ग्रामीण गेहूं की कटाई करने के लिए जा रहे थे, तो गांव की बणी के पास गोचर भूमि में जाल के पेड़ पर दोनों के शव फंदे पर लटके देखे। दोनों ने एक ही रस्सी से फंदा लगाया हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट डॉ. आनंद कुमार को बुलाया। उन्होंने मौका मुआयना किया तो दोनों के पास कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


ये दिए पुलिस को बयान
पुलिस को दिए बयान में मृतक के बड़े भाई ने बताया कि उसके भाई का चचेरे भाई की पत्नी से कुछ समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते दोनों ने शुक्रवार रात बणी में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चचेरे भाई की शादी चार वर्ष पहले मृतक ने ही करवाई थी। उन्हें महिला के परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, वो कहां रहते हैं। दोनों ने प्रेम प्रसंग में शर्म महसूस होने के कारण एक ही रस्सी से जाल के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजन मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे, इसलिए मृतक के बड़े भाई के बयान पर 174 के तहत इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
- सुनील कुमार, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed