फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   couple attempt to suicide, one dead, girlfriends serious

ट्रेन को देख प्रेमी जोड़े ने उठाया चौंकाने वाला कदम

Tue, 05 May 2015 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कलायत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कलायत(हरियाणा) Updated Tue, 05 May 2015 07:53 AM IST
विज्ञापन
couple attempt to suicide, one dead, girlfriends serious

एक युवक-युवती ने सोमवार सुबह कुरुक्षेत्र से दिल्ली को जाने वाली यात्री गाड़ी के सामने कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसमें युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि लड़की की दोनों टांगे कट गईं।

विज्ञापन


लड़की को गंभीर हालात में इंदिरा गांधी मल्टीस्पेशिर्टी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। देर सांय तक पुलिस ने लड़के की शिनाख्त कर ली, लेकिन लड़की की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कलायत रेलवे स्टेशन से सजूमा की रेलवे फाटक के बीच में एक युवक-युवती सुबह करीब साढ़े छह बजे कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के आगे कूद गए। घटना के बाद ट्रेन काफी देर तक मौके पर रुकी रही। ट्रेन से उतरकर लोगों ने देखा कि युवक के शरीर के कई टुकड़े हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़के की गर्दन कटकर रेलवे लाइन के बाहर जा पड़ी। वहीं, धड़ एवं टांगे भी अलग-अलग हो गईं। लड़की की दोनों टांगे कट गईं थीं। बाद में लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से लड़की को कैथल के इंदिरा गांधी मल्टीस्पेशिर्टी अस्पताल पहुंचाया। जहां लड़की दर्द से चिल्ला रही थी।

रेलवे पुलिस द्वारा बार-बार पूछने पर भी लड़की ने अपने नाम एवं परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। वहीं, चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

देर शाम लड़के की शिनाख्त हुई

couple attempt to suicide, one dead, girlfriends serious

दिनभर पुलिस लड़के एवं लड़की के परिजनों की जानकारी जुटाती रही। लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई। देर सांय पुलिस को लड़के की पहचान हुई। जीआरपी के एएसआई चरण सिंह ने बताया कि लड़का व लड़की दोनों की आयु करीब 20 वर्ष है। युवक ने काले रंग का लोअर, आसमानी रंग की बनियान व नीले रंग की टी शर्ट पहन रखी थी।

उन्होंने बताया कि कोई भी कागज या अन्य दस्तावेज न मिलने के कारण सुबह दोनों की पहचान नहीं हो पाई। देर सांय लड़के की शिनाख्त हुई। लड़का पानीपत के गांव काबड़ी निवासी बब्लू बताया गया है। जो कैथल के एक गांव में अपने मामा के यहां आया हुआ था। वह बारहवीं पास करने के बाद भर्ती की तैयारी कर रहा था।

उसके पिता पानीपत में ही फेक्टरी में मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि लड़की की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

खेतों में काम करने वाले एक किसान व रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने बताया कि ये दोनों करीब 5 बजे से ही संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। सुबह ट्रेन के पहुंचने पर दोनों ने यह कदम उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed