फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   couple attempt to commit suicide

शादी न हुई तो प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम

Thu, 25 Dec 2014 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Dec 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
couple attempt to commit suicide

सेक्टर-42 स्थित ‘42 हाईट’ होटल में बुधवार शाम प्रेमी युगल ने सल्फास खाकर जान देने की कोशिश की। युवक-युवती को पीजीआई में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया और युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान जाकिर हुसैन और युवती की पहचान अंजुम के रूप में हुई है। दोनों कजहेड़ी के रहने वाले हैं। युवक पनसप में पीअन है। बहरहाल, सेक्टर-36 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


होटल के रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी दिनेश ने बताया कि युवक-युवती बुधवार शाम पांच बजे होटल में आए। एड्रेस प्रूफ के तौर पर वोटर कार्ड देकर एडवांस में तीन सौ रुपये जमा कराया और रातभर के लिए कमरा नंबर-109 लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वे शादी करना चाहते थे

couple attempt to commit suicide

डेढ़ घंटे बाद लड़की के जोर से चिल्लाने की आवाज आई। कर्मचारी दरवाजे के पास गए, लेकिन दरवाजा अंदर से लॉक था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कर्मचारियों द्वारा दरवाजा तोड़े जाने तक पुलिस पहुंच चुकी थी। इस दौरान कमरे में युवक-युवती जमीन पर गिरे थे और उल्टी कर रहे थे।

उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां युवती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मौके पर सल्फास की दो गोलियां बरामद हुई हैं। मौके से कोई सामान या लेटर नहीं मिला है।

रामदयाल, थाना प्रभारी, सेक्टर-36 के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध का मामला सामने आ रहा है और वे शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन इसका विरोध कर रहे थे। इसलिए दोनों घर से भागकर आए थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed