फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Counter Intelligence has arrested 2 people in Amritsar and seized 4.230 kg heroin

अमृतसर में 4 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पिस्तौल और पाकिस्तानी सिम भी बरामद

Thu, 13 Dec 2018 06:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब) Updated Thu, 13 Dec 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
Counter Intelligence has arrested 2 people in Amritsar and seized 4.230 kg heroin
काउंटर इंटेलीजेंस की टीम

पंजाब के अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार किलो 230 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों को जब नाके पर रोका गया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पाकिस्तानी तस्कर हारुन मसीह के साथ संबंध रखने वाले दोनों तस्कर भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे भारतीय गांव राजा ताल के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


इनके कब्जे से पुलिस ने एक मोटर साइकिल, 9 एमएम पिस्तौल के साथ एक पाकिस्तानी सिम और फोन भी बरामद किया गया है। तस्करों की पहचान बेअंत सिंह और मनजिंदर सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस अमर जीत सिंह बाजवा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर सीमा पार से आने वाली हेरोइन की खेप को किसी जगह डिलीवर करेंगे। इस सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी गुरुद्वारा सतलानी साहिब एरिया में भेजी गई। बुधवार शाम को जब पुलिस पार्टी ने गुरुद्वारा के नजदीक नाका लगाया हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Counter Intelligence has arrested 2 people in Amritsar and seized 4.230 kg heroin
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

एक मोटर साइकिल पर दो नौजवान नाका के पास पहुंचे तो पुलिस पार्टी ने उन्हें रोका। इस पर बाइक के पीछे बैठे तस्कर बेअंत सिंह ने पिस्तौल निकाल कर पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए और तुरंत दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक-एक किलो हेरोइन के चार पैकेट के साथ एक छोटा पैकेट 230 ग्राम का मिला ।

बाजवा ने बताया कि इस बात की जांच हो रही है की यह तस्कर कब से इस धधे में शामिल है। अब तक कितनी खेप डिलीवर कर चुके है। हेरोइन की खेप पंजाब के किन शहरों में पहुंचाया जाना था। दोनों तस्कर पर पहली बार गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस का मानना है कि हेरोइन की खेप चंडीगढ़ व मुंबई में भी सप्लाई की जाती रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed