फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Married Couple Swallowed Poison, Both Died

चरखी दादरीः जोहड़ के पास मिला महिला का शव, पति ने घर पर तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 10 Apr 2020 11:57 AM IST
खुशबू गोयल हनी सोनी, चरखी दादरी
हनी सोनी, चरखी दादरी Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 10 Apr 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Married Couple Swallowed Poison, Both Died
नग्न अवस्था में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

पति से घर से अल सुबह टहलने निकली महिला का शव गांव में ही एक जोहड़ के पास मिला जबकि पति घर में मृत मिला। दोनों सुबह एक साथ टहलने के लिए निकले थे। ऐसे में दोनों के शव अलग-अलग स्थानों पर मिलने से मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। वहीं सूचना पर एसपी बलवान सिंह राणा के साथ ही एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में जहर खाकर दोनों की जान देने की बात सामने आ रही है। हालांकि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। 

विज्ञापन


समसपुर गांव निवासी राजेश (45) मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी पत्नी सीता (40) के अलावा तीन बेटे भी है। बेटे के मुताबिक दोनों सुबह-सुबह एक साथ टहलने जाते थे। शुक्रवार की अल सुबह तीन बजे दोनों टहलने के लिए घर से निकले थे। एक घंटे बाद बड़े बेटे ने पिता को घर पर अचेत पाया। इसके तुरंत बाद वह उनको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं, तीनों बेटों और अन्य परिजनों ने सीता की तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि एक महिला का शव जोहड़ के समीप नग्न अवस्था में पड़ा है। परिजन वहां पहुंचे तो शव सीता का मिला। सुबह छह बजे सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। इसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर जोगेंद्र सिंह और शमशेर सिंह दहिया भी घटनस्थल पर पहुंचे। करीब सात बजे एसपी बलवान सिंह राणा समसपुर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल जहर निगलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बेटों के सिर से उठा माता-पिता का साया

मृतक राजेश और सीता के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा कृष्ण (20) बीए का छात्र है। मोहित (18) मंझला और रोहित (16) सबसे छोटा बेटा है। राजेश पेशे से श्रमिक था। इस घटना से तीनों बेटों के सिर से मां-बाप का साया एकसाथ उठ गया।

सुबह टहलने की बात कहकर निकले थे घर से
पुलिस पूछताछ में बड़े बेटे कृष्ण ने बताया कि दोनों सुबह कभी-कभी टहलने के लिए जाते थे। शुक्रवार सुबह वह पानी पीने उठा तो उसके माता-पिता बाहर घूमने की बात कहकर घर से निकले थे। सुबह चार बजे उसकी आंख खुली तो पिता आंगन में अचेत था जबकि मां वहां नहीं थी। कृष्ण ने बताया कि उसने तुरंत अपने चाचा को फोन कर घर बुलाया और पिता को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी में दोनों जाते और अकेला राजेश वापस आते हुए आया नजर
राजेश और सीता गांव के कुछ मकानों में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं। एफएसएल टीम और सदर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। फुटेज में अलसुबह 3:12 बजे दोनों जाते नजर आए और 3:22 पर अकेला राजेश घर की तरफ आता कैद हुआ है। उनके हाथ में एक टॉर्च थी जो सीता के शव के पास से बरामद हुई है। इसके अलावा शव के पास चटनी रगड़ने का एक डेढ़ फुट का डंडा भी बरामद हुआ है। हालांकि इस पर खून नहीं लगा है। 

जिस पानी में मिला सीता का शव, उसके भी लिए सैंपल

सुबह करीब नौ बजे एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने वहां पड़े कपड़ों और चप्पलों की जांच की और इसके बाद शव का निरीक्षण किया। सीता का शव जोहड़ से दूसरी तरफ सड़क किनारे भरे पानी से बरामद हुआ। एफएसएल टीम ने इस पानी का सैंपल भी जांच के लिए ले लिया है।

 ये हैं सुलगते सवाल

  • किस वजह से दंपती ने की आत्महत्या।
  • महिला ने खुद जहर पीया अथवा पति ने उसे जबरन दिया।
  • मृतक के बेटे के अनुसार वो रोज घूमने नहीं जाते थे। अंतिम बार दस दिन पहले गए थे।
  • महिला का शव नग्न मिलने से हर कोई सकते में, कपड़े मिले करीब 10 मीटर दूर ।


मामले की तह तक जाएगी पुलिस: एसएचओ
अभी तक की जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस जांच कर मामले की तह तक जाएगी - नरेंद्र दहिया, चरखी दादरी सदर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed