फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversy on Challan by Traffic Police in Mohali

'एसएसपी' के भतीजे के चालान पर हाईवोल्टेज ड्रामा

Sat, 24 Jan 2015 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 24 Jan 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
Controversy on Challan by Traffic Police in Mohali

खुद को एसएसपी का भतीजा बता रहे युवक का चालान कटने पर मोहाली में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। फेज-7 स्थित मटौर थाने के बाहर लगे नाके पर कार चलाते समय मोबाइल प्रयोग कर रहे युवक को पुलिस कर्मियों ने रोका तो उसने रौब दिखाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


युवक ने कहा कि मैं एसएसपी का भतीजा हूं। तुम चाहे मेरा चालान करो या मेरी कार को बाउंड करो। तुम अपने आप कार मेरे घर छोड़ कर जाओगे।

पुलिसकर्मियों ने उसकी एक नहीं सुनी। साथ ही उसका चालान काट दिया। चालान पर यह भी लिख दिया कि मैं एसएसपी दा भतीजा हां, तुसीं मेरी कार मेरे घर छाड्ड के आओगे।
विज्ञापन

न नाम बता राह था, न नंबर दे रहा था

Controversy on Challan by Traffic Police in Mohali

युवक पुलिस कर्मियों को न तो अपना नाम बता रहा था और न ही फोन नंबर दे रहा था। इसी बीच चालान काट रहे पुलिस कर्मियों के फोन पर पुलिस अधिकारियों के फोन बजना शुरू हो गए।

मौके पर मटौर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने पहुंच कर माहौल को शांत किया और कार चालाक को अपने साथ साइड में ले जाकर उसे समझाया और उसे चालान कटवाने के लिए राजी किया।  

फिर तुरंत उठाया पुलिस ने नाका

नाके पर बवाल होने के बाद पुलिसकर्मियों ने फोरन नाका उठा लिया। कार चालक और पुलिसकर्मियों की बहस के दौरान भी नाके पर तैनात पुलिसकर्मी लगातार यह कहते दिखे कि उन्हें यह अपमान गवारा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed