फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversial punjabi film

वाट्सऐप पर वायरल हुई ये विवादास्पद मूवी

Mon, 08 Sep 2014 05:18 PM IST
राजीव शर्मा/अमर उजाला, फरीदकोट
राजीव शर्मा/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Mon, 08 Sep 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
Controversial punjabi film

केंद्र सरकार की ओर से प्रतिबंधित विवादास्पद पंजाबी फिल्म ‘कौम दे हीरे’ अब वाट्सऐप पर वायरल हो रही है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों पर आधारित विवादास्पद पंजाबी फिल्म ‘कौम दे हीरे’ पर पाबंदी बेअसर साबित हो चुकी है।

विज्ञापन


सेंसर बोर्ड की हरी झंडी के बावजूद केंद्र सरकार ने इस फिल्म पर रिलीज होने से महज एक दिन पहले 21 अगस्त को रोक लगा दी थी। इसके बाद 29 अगस्त को यह फिल्म यू-ट्यूब पर अपलोड कर दी गई।
विज्ञापन


जब सरकार ने इसे यू-ट्यूब से भी हटवा दिया तो अब यह वाट्सऐप के माध्यम से लोगों तक पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार रिलीज होने से कुछ दिन पहले ही इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग उठने लगी थी। केंद्र और राज्य सरकार की खुफिया एजेंसियों ने भी फिल्म को लेकर हालात बिगड़ने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों का मानना था कि इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या से लेकर उनके हत्यारों को फांसी दिए जाने तक को शूट किया गया है। एजेंसियों ने आशंका जताई थी कि फिल्म के मुख्य गीत से भी समाज की भावनाएं भड़क सकती हैं।

यूट्यूब के बाद वाट्सऐप पर

Controversial punjabi film

इस फिल्म को रोकने के लिए पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बिक्रम सिंह चौधरी समेत भाजपा नेता प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दखल देने का आग्रह किया था।

इसके बाद केंद्र सरकार ने खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर 21 अगस्त को फिल्म के रिलीज होने पर रोक लगा दी। लेकिन केंद्र सरकार की रोक के बावजूद एक सप्ताह बाद ही 29 अगस्त को यह फिल्म यू-ट्यूब पर रिलीज कर दी गई।

यू-ट्यूब पर अपलोड होते ही सैकड़ों लोगों ने न सिर्फ फिल्म को देखा बल्कि इसे डाउनलोड भी कर लिया। सूचना मिलने पर हरकत में आई सरकार ने इसे यू-ट्यूब से हटवा दिया लेकिन अब इसे सोशल मीडिया व्हाट्सप्प पर एक दूसरे के पास पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed