डेरामुखी के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी, इनेलो नेताओं पर केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ फेसबुक पर एक बार फिर विवादित टिप्पणी की गई है। मामले में इंडियन नेशनल लोक दल के दो दिग्गज नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इन नेताओं के नाम अजय चौटाला और इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान दिग्विजय चौटाला बताया जा रहा है। मामला पंजाब के लुधियाना में जगरांव पुलिस ने दर्ज किया है।
इससे जहां सियासत में चर्चा छिड़ गई है, वहीं डेरा प्रेमियों ने पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा करते दोनों नेताओं को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
डेरा प्रेमियों ने एसएसपी को दर्ज कराई शिकायत
बीती 13 जनवरी को डेरा प्रेमियों ने इकट्ठे होकर जगरांव के एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ को शिकायत की थी कि उक्त दोनों नेताओं ने उनके गुरु और डेरा प्रमुख के खिलाफ फेसबुक पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उनके खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है।
एसएसपी को सबूतों समेत दी गई शिकायत में डेरा प्रेमियों ने कहा कि अजय चौटाला और दिग्विजय चौटाला ने इंडिया अंगेस्ट पाखंड के नाम पर बनाई फेसबुक साइट पर डेरा प्रमुख के खिलाफ अपमान जनक भाषा में टिप्पणी की है। इससे संगतों को ठेस पहुंचाई है।
डेरा प्रेमियों ने कहा कि चौटाला नेताओं ने उनके गुरु के खिलाफ गंभीर आरोप भी लगाए है। जबकि, उनके खिलाफ अभी तक एक भी आरोप साबित नहीं हुआ।