{"_id":"69f964269cea31a51508c87f","slug":"contract-killing-revealed-in-chandigarh-chinni-murder-case-two-accused-arrested-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिन्नी हत्याकांड में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का खुलासा: ADGP की भाभी ने दी थी सुपारी, प्रॉपर्टी विवाद में मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चिन्नी हत्याकांड में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का खुलासा: ADGP की भाभी ने दी थी सुपारी, प्रॉपर्टी विवाद में मर्डर
Tue, 05 May 2026 09:00 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 05 May 2026 09:00 AM IST
सार
18 मार्च को चंडीगढ़ में जिम के बाहर चमनप्रीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि जनवरी में भी उसकी हत्या की कोशिश की गई थी लेकिन उस समय पिस्टल फेल हो गई जिससे वारदात टल गई।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में युवक की हत्या
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी की हत्या में पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का खुलासा किया है। चिन्नी हत्याकांड में क्राइम ब्रांच ने मुख्य साजिशकर्ता महिला अमरीन और प्रॉपर्टी डीलर हर्षप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में सामने आया है कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते ही हत्या की साजिश रची गई थी और इसके लिए गैंगस्टर लक्की पटियाल को सुपारी दी गई थी। अमरीन पंजाब पुलिस के एक एडीजीपी रैंक के अफसर की भाभी है।
एसपी क्राइम मंजीत श्योराण के अनुसार 18 मार्च 2026 को सेक्टर-9 में जिम की पार्किंग के बाहर दिनदहाड़े चमनप्रीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि अमरीन और चमनप्रीत के बीच न्यू चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। अमरीन का आरोप था कि उसे धोखे से महंगे दामों पर जमीन बेची गई और कब्जा नहीं दिया गया जिससे उसे भारी नुकसान हुआ। इसी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई।
विज्ञापन
पुलिस ने 29 अप्रैल को पहले हर्षप्रीत को गिरफ्तार किया था जो इस पूरे नेटवर्क की कड़ी बना। उसके कब्जे से एक इंपोर्टेड .45 बोर पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। यह हथियार अमरीन के नाम पर पंजीकृत था। इसके बाद अमरीन को भी गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।