{"_id":"1e3e870d9ecba05788d38d51ba83e93f","slug":"constable-fired-wife-due-to-illegal-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाजायज रिश्ते से परेशान हवलदार ने पत्नी को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाजायज रिश्ते से परेशान हवलदार ने पत्नी को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Fri, 23 May 2014 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नायब कोर्ट बुढलाडा सिटी थाने में तैनात हवलदार ने थाने से चोरी छुपे लाई कारबाईन से अपनी पत्नी सुखजीत कौर पर गोली चला दी। इस हादसे में उसकी पत्नी के साथ उसकी भाभी कमलेश कौर भी जख्मी हो गई।
विज्ञापन
दोनों को जख्मी हालत में बरेटा के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में बरेटा पुलिस की तरफ से उसके खिलाफ धारा 307 और असलाह एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी हवलदार वीरा सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी सुखजीत कौर और उसकी भाभी कमलेश कौर के किसी व्यक्ति के साथ संबंध थे। इसी बात को लेकर वह परेशान रहता था और घर में अकसर लड़ाई झगड़ा रहता था।
विज्ञापन
इसी से तंग आकर शुक्रवार सुबह जब उसके बच्चे स्कूल गए थे तो उसने अपनी पत्नी सुखजीत कौर पर गोली चला दी। गोली सुखजीत कौर की टांग में लग गई और साथ खड़ी उसकी भाभी के हाथ में भी चोट आई।
दोनों को गंभीर हालत में पटियाला भेज दिया गया। बरेटा पुलिस की तरफ से आरोपी हवलदार के खिलाफ धारा 307 और असलाह एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है, वहीं हादसे में इस्तेमाल की गई कारबाईन हवलदार बुढलाडा सिटी थाने से चोरी छिपे लाया था, जिसके संबंध में बुढलाडा थाने में अलग मामला दर्ज किया गया है।