फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Constable beaten to death in Barnala of Punjab

पंजाब में अपराधी बेखौफ: कबड्डी खिलाड़ियों ने पीट-पीटकर पुलिसकर्मी को मार डाला, रेस्तरां में जमकर की तोड़फोड़

Mon, 23 Oct 2023 01:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Oct 2023 01:13 PM IST
सार

घटना के चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी कबड्डी खिलाड़ियों ने पुलिसकर्मी को पीटने के बाद रेस्तरां में खूब तोड़फोड़ की। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। दर्शन सिंह थाना सिटी वन में लंबे समय से तैनात थे। इस वारदात से बरनाला में सनसनी फैली है।

विज्ञापन
Constable beaten to death in Barnala of Punjab
पुलिसकर्मी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बरनाला में एक हेड कांस्टेबल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात रविवार देर रात की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक 25 एकड़ क्षेत्र में एक रेस्तरां में कबड्डी खिलाड़ियों और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के मध्य विवाद हो गया। सूचना मिलते ही घटनास्थान पर थाना सिटी वन की पुलिस पहुंची।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Moga News: मोगा में कबड्डी खिलाड़ी को बदमाशों ने मारी गोली, निहाल सिंह वाला की घटना 
विज्ञापन


रेस्तरां पर लड़ाई झगड़ा करने वाले कबड्डी खिलाड़ियों को पुलिस गाड़ी में बैठने लगी, तभी पुलिस कर्मचारियों से भी उनका झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपियों ने हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। तुरंत उन्हें बरनाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Mohali News: उधार के 1000 रुपये मांगने पर युवक की बेरहमी से हत्या, दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट

घटना के चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी कबड्डी खिलाड़ियों ने पुलिसकर्मी को पीटने के बाद रेस्तरां में खूब तोड़फोड़ की। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। दर्शन सिंह थाना सिटी वन में लंबे समय से तैनात थे। इस वारदात से बरनाला में सनसनी फैली है।

दो कबड्डी खिलाड़ी समेत चार के खिलाफ केस

हेड कांस्टेबल की हत्या मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान जगराज सिंह राजा गांव रायसर, परमजीत सिंह पम्मा गांव ठीकरीवाला, गुरमीत सिंह गांव चीमा और अमला सिंह वाला के वजीर सिंह के तौर पर हुई है। जगराज सिंह राजा और परमजीत सिंह कबड्डी खिलाड़ी हैं और अब टूर्नामेंट करवाते हैं।

पैसे पर हुआ विवाद

डीएसपी सतवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों का मामला सुलझाने की कोशिश की। इसी बीच झगड़ा करने वाला व्यक्ति पुलिसकर्मियों से उलझा। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शराब पी रहे थे और पैसे को लेकर रेस्तरां मालिक से विवाद ने झगड़े का रूप धारण कर लिया। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध बीयर या शराब बार भी चल रहे हैं, इनकी भी जांच करवाई जाएगी।

परिवार को एक करोड़ रुपये देगी सरकार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि कल शाम बरनाला में बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी... जिसमें पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की मौत हो गई। प्रशासन और पुलिस पूरी तत्परता से काम कर रही है। दोषियों को जल्द ही पकड़कर कड़ी सजा दी जाएगी। दर्शन सिंह के परिवार के प्रति संवेदना। सरकार परिवार को एक करोड़ रुपये देगी और एचडीएफसी बैंक से भी एक करोड़ रुपये अलग से दिए जाएंगे... बहादुर पुलिसकर्मी के जज्बे को सलाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed