फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Computer operator posted video on social media with gun in Panchkula

बंदूकबाज कंप्यूटर ऑपरेटर: फायरिंग करते सोशल मीडिया पर कई वीडियो किए पोस्ट, कालका SDM कार्यालय में है तैनात

Wed, 21 Jun 2023 09:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Jun 2023 09:43 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक सार्थक आश्री ने सोशल मीडिया पर 20 से ज्यादा हथियार के साथ और हथियार चलाते वीडियो व फोटो पोस्ट किए हैं। पंचकूला व यमुनानगर में आयोजित शादी समारोह में यह वीडियो पंजाबी गानों पर बनाकर साझा किया है।

विज्ञापन
Computer operator posted video on social media with gun in Panchkula
हथियारों के साथ सार्थक आश्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पंचकूला में पंजाबी गानों पर कालका एसडीएम ऑफिस में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर को गोली चलाते वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करना भारी पड़ गया। चंडीमंदिर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 29 और 54 के अलावा 120-बी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी ने कोर्ट से जमानत ले ली है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम सार्थक आश्री है। वह कालका एसडीएम ऑफिस में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात है। अब पुलिस यह पता कर रही है कि पिस्तौल लाइसेंसी था या नहीं। पुलिस उससे भी पूछताछ कर सकती है। चंडीमंदिर थाने के एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि कालका एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी ने हथियार चलाते कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। वायरल वीडियो में वह पिस्तौल व बंदूक चलाते दिखाई दे रहा है। पंजाबी गानों पर भी उसने पिस्तौल व बंदूक के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन

20 से अधिक वीडियो और फोटो की पोस्ट

पुलिस के मुताबिक सार्थक आश्री ने सोशल मीडिया पर 20 से ज्यादा हथियार के साथ और हथियार चलाते वीडियो व फोटो पोस्ट किए हैं। पंचकूला व यमुनानगर में आयोजित शादी समारोह में यह वीडियो पंजाबी गानों पर बनाकर साझा किया है। हैरानी की बात यह है कि शादी या किसी समारोह में लोगों की भीड़भाड़ के बीच आरोपी ने पिस्तौल से गोली चलाई थी। सभी वीडियो करीब 10 से 20 सेकेंड के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed