फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Complaint to cheat 1 crore 13 lakh in the name of giving house, complaint to SSP

मकान दिलाने के नाम पर एक करोड़ 13 लाख ठगने का आरोप, एसएसपी को शिकायत

Sun, 19 Mar 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Sun, 19 Mar 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Complaint to cheat 1 crore 13 lakh in the name of giving house, complaint to SSP
मकान दिलाने के नाम पर एक करोड़ 13 लाख ठगने का आरोप
हरमिलाप नगर निवासी रमेश सिंगला ने प्रॉपर्टी डीलर नवनीत सिंगला पर मकान दिलाने के नाम पर एक करोड़ 13 लाख ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी मोहाली को शिकायत देकर मामले की जांच करवाने की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर पुलिस अधिकारियों के पास गए तो उन्होंने समझौता कराने की बात कही।
विज्ञापन


60 लाख का मकान, सौदा 26.50 लाख में किया 
मकान नंबर-198, हरमिलाप नगर (बलटाना) निवासी रमेश सिंगला ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि वह पंचकूला में किराए के मकान में रहते थे। साल 2009 में हरमिलाप नगर में घर खरीदने की योजना बनाई। इस दौरान उनकी मुलाकात नवनीत सिंगला नामक प्रापर्टी डीलर से हुई। उसने एक घर दिखाया, जो उन्हें पसंद आ गया। इसके बाद 26.50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ, आरोपी ने उनसे बयाना के तौर पर 12 लाख रुपये ले लिए। जबकि, बाकी रकम मकान पर कब्जा मिलने के बाद अदा करने को कहा। आरोपी नवनीत सिंगला जो मकान रमेश सिंगला को 26.50 लाख रुपये में बेच रहा था, उस मकान की कीमत 60 लाख थी। 
विज्ञापन


भरोसा देकर नहीं चुकाया 12 लाख
शिकायत के अनुसार, छह माह बाद जब कब्जा लेने का समय आया तो नवनीत ने उस मकान पर रीतू मंगला नामक युवती को कब्जा दे दिया। इसके बाद पीड़ित जब नवनीत से मिले तो उसने एक अन्य मकान दिला दिया और उनसे 26.50 लाख रुपये ले लिए, लेकिन रजिस्ट्री नहीं करवाई। दूसरी ओर, पीड़ित ने नवनीत से जब बयाना की राशि 12 लाख रुपये मांगे तो उसने कहा कि रीतू मंगला बैंक द्वारा लिए लोन को किश्तों में लौटा देगी। उसने लिखित में उन्हें भरोसा दिया, लेकिन रीतू ने लोन की किश्तें नहीं चुकाई। इस कारण रमेश सिंगला को मकान बेचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल बाद नवनीत ने फिर ठगे 29.50 लाख

Complaint to cheat 1 crore 13 lakh in the name of giving house, complaint to SSP
दो साल बाद नवनीत ने फिर ठगे 29.50 लाख
रमेश के अनुसार, दो साल बाद नवनीत ने उनसे संपर्क किया और घर के पास एक मकान सस्ते दाम में दिलाने की बात कही। नवनीत के झांसे में आकर उन्होंने उस मकान को 29.50 लाख रुपये में खरीद लिया। आरोपी ने रजिस्ट्री बाद में करवाने का भरोसा दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, नए मकान के रेनोवेट पर उन्होंने आठ लाख खर्च कर जब उसमें शिफ्ट करने लगे तो विजया बैंक (जीरकपुर) के अधिकारी आए। उन्होंने मकान पर 17 लाख रुपये लोन लिए जाने के बारे में बताया।

इसकी भनक जब नवनीत को लगी तो उसने लोन चुकाने की जिम्मेदारी ली। इसके बाद आरोपी नवनीत ने स्टेट बैंक आफ पटियाला (मनीमाजरा) के अधिकारियों से मिलीभगत कर उस मकान पर 37 लाख रुपये का एक और लोन ले लिया। लोन लेने में चीनू मंगला नामक युवती ने उसका साथ दिया और दोनों ने मिलकर विजया बैंक से लिया लोन चुका दिया और बाकी रकम से पीएम ज्वैलर्स, सेक्टर-9 पंचकूला में एक नई शॉप खोल ली। कुछ दिन बाद उन्होंने इस शॉप को बंद कर दिया। छह माह बीतने के बाद स्टेट बैंक आफ पटियाला के अधिकारियों ने लोन न चुकाने पर मकान को कब्जे में लेकर सील कर दिया। 

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उन्होंने शिकायत बलटाना पुलिस चौकी में दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस बीच सड़क हादसे में रमेश सिंगला गंभीर रूप से जख्मी हो गए, उन्हें दो साल तक घर पर आराम करने को कहा गया। इसके बाद उनकी पत्नी रमा सिंगला ने जीरकपुर पुलिस स्टेशन और डीएसपी डेराबस्सी से इस मामले को लेकर संपर्क किया। उनका आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय आरोपी नवनीत सिंगला का साथ दिया और समझौता करवाने के लिए जोर बनाया। अब रमेश सिंगला ने मोहाली के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल को शिकायत दी है, उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed