फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   commit suicide

पत्नी से दुखी था, उठा लिया खौफनाक कदम

Tue, 15 Apr 2014 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 15 Apr 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
commit suicide
पत्नी और अपने ससुराल वालों से तंग आकर लाल क्वार्टर निवासी कृष्ण लाल (29) ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब कृष्ण लाल का भाई दीपक कुमार सोमवार सुबह अपने घर आया। भाई को लटकता देख वह हैरान रह गया। सूचना मिलने के बाद थाना माडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मृतक के कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें उसने लिखा है कि वह अपनी पत्नी और ससुराल वालों से काफी परेशान है। इस वजह से आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन

पत्नी और ससुरालियों पर केस

commit suicide

पुलिस ने कृष्ण लाल के भाई दीपक की शिकायत पर कृष्ण की पत्नी नेहा, साला पलविंदर, चरणजीत सिंह, मामा ससुर निर्मल सिंह और नेहा के दोस्त दीपक वर्मा के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है।

जांच अधिकारी एएसआई बलकार सिंह ने कहा कि कृष्ण लाल रेलवे विभाग के डीजल शेड में बतौर इलेक्ट्रिशन तैनात था। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने भाई के साथ रहता था। उसकी शादी एक वर्ष पहले नेहा के साथ हुई थी।

ये लिखा सुसाइड नोट में

commit suicide

एएसआई बलकार सिंह ने कहा कि सुसाइड नोट में कृष्ण ने लिखा है कि उसे शक है कि उसकी पत्नी के उसके दोस्त दीपक वर्मा के साथ संबंध हैं।

नेहा के परिजन चाह रहे थे कि कृष्ण उसे आगे पढ़ाए, जबकि दीपक से नजदीकी होने की वजह से कृष्ण उसे पढ़ाना नहीं चाहता था। इस वजह से दोनों में तकरार होती रहती थी और ससुराल वाले भी उसे इसी बात के लिए परेशान करते थे और दुर्व्यवहार करते थे।

बलकार सिंह के अनुसार दो दिन पहले कृष्ण के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। नेहा भी उन्हीं के साथ चली गई थी। इसे लेकर कृष्ण काफी परेशान था। रविवार को उसका भाई किसी समारोह में गया हुआ था।

देर रात को घर में अकेला होने की वजह से कृष्ण ने घर में ही फंदा लगा दिया। सोमवार की सुबह उसका भाई दीपक आया तो शव लटकता देख वह हैरान रह गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed