{"_id":"c2c0f742f15d7c0f67d09edbecf389d1","slug":"collision-between-truck-and-tanker-four-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना के पास सड़क हादसा, 4 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियाना के पास सड़क हादसा, 4 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 23 Jul 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे नंबर एक पर ढंढारी कलां के पास सड़क पर खराब खड़े टैंकर को मंगलवार सुबह पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक के ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जीटी रोड पर ढंढारी के पास एक गैस वाला टैंकर खराब हो गया। उस ट्रक को साइड में करने के लिए चालक ने अन्य टैंकर चालक को मौके पर बुलाया। खराब टैंकर को तीन मजदूर अन्य वाहन के साथ जोड़ने में लगे थे। तभी पीछे से आ रहे सॉफ्टड्रिंक से भरे एक अन्य ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे तीनों मजदूर ट्रक के बीच में ही पिस गए। उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक ड्राइवर दर्शन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
अन्य मृतकों की पहचान बृजेश, अंकित और सेवा राम के रुप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खराब टैंकर को टो कर रहे तीनों लोग सेवा राम, बृजेश और अंकित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के निवासी हैं।