फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Collision between car and combine in Ludhiana of Punjab

मायके से विदा हुई दुल्हन समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, मातम में बदली निकाह की खुशियां

Mon, 29 Apr 2019 06:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Collision between car and combine in Ludhiana of Punjab
लुधियाना में सड़क हादसा

ढंढारी कलां इलाके में सोमवार सुबह करीब सात बजे तेज रफ्तार कार आगे जा रही कंबाइन से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई। दूल्हा और उसकी साली गंभीर रूप से घायल हो गए। कार खुद दूल्हा चला रहा था। दुल्हन साथ वाली सीट पर बैठी थी। हादसा इतना दर्दनाक था कि बमुश्किल लोगों को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


टक्कर होते ही वहां मौजूद लोगों ने घायलों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान दुल्हन हीना (22), उसकी जेठानी हुस्न बानो, जहरीना जमाल और दूल्हे अंजुम के भतीजे जमशेद आलम के रुप में हुई है। दूल्हे और उसकी साली रुखसाना की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर अंजुम के बारे में स्थिति को पूरी तरह से स्पष्ट नहीं कर रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टिब्बा रोड से शनिवार को गई थी बारात

Collision between car and combine in Ludhiana of Punjab
दूल्हा अंजुम और दुल्हन हिना की फोटो

टिब्बा रोड के कृष्णा विहार कालोनी की गली नंबर पांच में रहने वाले अंजुम (25) का निकाह यमुनानगर स्थित जगाधरी की रहने वाली हीना के साथ शनिवार को तय हुआ था। रविवार सुबह घर से बैंड बाजे के साथ दुल्हन को लेने के लिए बारात निकली थी। रात को दोनों का अच्छे से निकाह हुआ और सुबह पांच बजे जगाधरी से डोली निकली थी।

खुद की बोलेरो गाड़ी होने के कारण अंजुम ने गाड़ी किसी को देने की बजाय खुद ही चलाना बेहतर समझा। उसने दुल्हन हीना को अपने साथ वाली सीट पर बैठा लिया। बोलेरो में अंजुम की दोनों भाभियां हुस्न बानो और जहरीना जमाल के साथ-साथ भतीजा जमशेद आलम भी सवार हो था।

इन्हीं के साथ गाड़ी में अंजुम की साली रुखसाना भी थी। सभी लोग गाड़ी में खुशी-खुशी लौट रहे थे। गाड़ी की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान गाड़ी आगे जा रही कंबाइन से टकरा गई और दुल्हन समेत चार की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed