{"_id":"ecfd9c1c8249e4a9946e4a3f429a089d","slug":"college-director-rape-property-dealer-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कालेज निदेशक ने बेहोश कर मेरा रेप किया'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'कालेज निदेशक ने बेहोश कर मेरा रेप किया'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 Jun 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक प्रापर्टी डीलर की पत्नी की शिकायत पर एक कालेज के निदेशक के खिलाफ रविवार को रेप का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मोहाली निवासी पीड़ित ने बताया कि वह पोस्ट ग्रेजएट है और नौकरी के लिए एक कालेज के निदेशक के पास गई थी। महिला ने बताया कि मोहाली में 3बी2 में आरोपी का कालेज है। आरोप है कि 11 जून को उसने उसे मोहाली के सेक्टर-51 में एक घर में बुलाया। इस दौरान उसने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर उसे पिलाई।
इसके बाद उसने बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया। घटना के बाद महिला अपने घर आ गई। लोक-लाज के डर से उसने पति को पहले इस घटना की जानकारी नहीं दी। लेकिन, 14 जून को उसने इस घटना की जानकारी पति को दे ही दी। पीड़ित का पति चंडीगढ़ में प्रापर्टी डीलर है।
विज्ञापन
डीएसपी साउथ एसएस मलिक का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी निदेशक जेएस सिद्धू के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन