{"_id":"59b6b14999706ff4a4ee8f5ca6946784","slug":"college-bus-and-dumpher-accident-on-ambala-highway-7-students-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में दर्दनाक हादसा, 7 स्टूडेंट्स की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबाला में दर्दनाक हादसा, 7 स्टूडेंट्स की मौत
मोहित धूपड़/अमर उजाला, अंबाला
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां अंबाला हाइवे पर दर्दनाक हादसे में कॉलेज के 7 स्टूडेंट्स की मौत हो गई। हादसे में 16 स्टूडेंट्स गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत नाजुक बनी है। उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी का इलाज अंबाला कैंट के सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह साहा-शहजादपुर हाइवे पर राजपुरा के पास कॉलेज बस और रेत से भरे डम्फर में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। बस एसआरएम ग्लोबल कॉलेज की बताई जा रही है। हादसे में कॉलेज के 7 स्टूडेंट्स की मौत हो गई। 16 घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जों में लिया। घायलों में से 3 को पीजीआई रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और अंबाला डीसी मनदीप सिंह बरार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना और अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए।