{"_id":"57c44b644f1c1bb3672cb2cc","slug":"coarseness-of-the-holy-book-for-the-second-time-in-7-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"7 दिन में दूसरी बार पवित्र ग्रंथ की बेअदबी, लोगों में रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
7 दिन में दूसरी बार पवित्र ग्रंथ की बेअदबी, लोगों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो, मोगा
Updated Mon, 29 Aug 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
Gutka sahib coarseness
- फोटो : Amar ujala
थाना सदर के गांव दौलतपुरा नीवा में गुटका साहिब की एक सप्ताह में दूसरी बार बेअदबी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना उस समय हुई जब 'नशा भगाओ पंथ और पंजाब बचाओ’ चेतना मार्च जोगेवाला में रात्रि विश्राम के लिए रुका था।
डीआईजी फिरोजपुर रेंज और जिला पुलिस प्रमुख ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। डीएसपी सिटी हरिंदर सिंह डोड ने बताया कि गुरमीत सिंह पूर्व सरपंच गांव दौलतपुरा नीवा के बयान पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Trending Videos
डीआईजी ने किया गांव का दौरा, शुरू की जांच
बेअदबी की घटना की जानकारी हासिल करते डीआईजी
- फोटो : Amar ujala
कस्बा नुमा गांव दौलतपुरा नीवा के बाजार में लोगों ने सुबह देखा कि जगह-जगह गुटका साहिब के अंग इधर-उधर धरती पर पड़े थे। इस के बाद लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी फिरोजपुर रेंज रणबीर सिंह खटड़ा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
डीआईजी रणबीर सिंह खटड़ा और जिला पुलिस प्रमुख स्नेहदीप शर्मा ने इसपर चिंता जताई। जत्थेदारों भाई ध्यान सिंह मंड और भाई अमरीक सिंह अजनाला व संत समाज नेता बाबा रेशम सिंहने बेअदबी की घटनाओं की जोरदार शब्दों में निंदा की। गौरतलब है कि 22 अगस्त को भी इसी गांव में गुटका साहिब की बेअदबी की घटना हुई थी।