फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coarseness of the holy book for the second time in 7 days

7 दिन में दूसरी बार पवित्र ग्रंथ की बेअदबी, लोगों में रोष

Mon, 29 Aug 2016 08:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोगा
अमर उजाला ब्यूरो, मोगा Updated Mon, 29 Aug 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
Coarseness of the holy book for the second time in 7 days
Gutka sahib coarseness - फोटो : Amar ujala
थाना सदर के गांव दौलतपुरा नीवा में गुटका साहिब की एक सप्ताह में दूसरी बार बेअदबी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना उस समय हुई जब 'नशा भगाओ पंथ और पंजाब बचाओ’ चेतना मार्च जोगेवाला में रात्रि विश्राम के लिए रुका था।
विज्ञापन


डीआईजी फिरोजपुर रेंज और जिला पुलिस प्रमुख ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। डीएसपी सिटी हरिंदर सिंह डोड ने बताया कि गुरमीत सिंह पूर्व सरपंच गांव दौलतपुरा नीवा के बयान पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन

डीआईजी ने किया गांव का दौरा, शुरू की जांच

Coarseness of the holy book for the second time in 7 days
बेअदबी की घटना की जानकारी हासिल करते डीआईजी - फोटो : Amar ujala
कस्बा नुमा गांव दौलतपुरा नीवा के बाजार में लोगों ने सुबह देखा कि जगह-जगह गुटका साहिब के अंग इधर-उधर धरती पर पड़े थे। इस के बाद लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी फिरोजपुर रेंज रणबीर सिंह खटड़ा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

डीआईजी रणबीर सिंह खटड़ा और जिला पुलिस प्रमुख स्नेहदीप शर्मा ने इसपर चिंता जताई। जत्थेदारों भाई ध्यान सिंह मंड और भाई अमरीक सिंह अजनाला व संत समाज नेता बाबा रेशम सिंहने बेअदबी की घटनाओं की जोरदार शब्दों में निंदा की। गौरतलब है कि 22 अगस्त को भी इसी गांव में गुटका साहिब की बेअदबी की घटना हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed