{"_id":"687f47788e3696aae11d15f6497f7802","slug":"coach-was-forcibly-entered-room-and-molesting-to-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों के कमरों में जबरन घुसकर छेड़छाड़ करता था कोच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़कियों के कमरों में जबरन घुसकर छेड़छाड़ करता था कोच
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 02 Feb 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) हिसार में नाबालिग खिलाड़ियों के साथ छेड़खानी करने वाले कोच पर अन्य खिलाड़ियों ने भी छेड़छाड़ और आपत्तिजनक व्यवहार के आरोप जड़े।
विज्ञापन
पुलिस में केस दर्ज होने के बाद शनिवार को पुलिस की टीम ने साई में जाकर जांच की। इसमें शुक्रवार को आरोप लगाने वाली सभी सात महिला पहलवानों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
कुश्ती के अलावा अन्य खेलों की खिलाड़ियों ने भी कोच पर जबरन कमरे में घुसने और अभद्र व्यवहार के आरोप जड़े।
हिसार के खेल संस्थान में प्रशिक्षण हासिल करने वाली कुश्ती की सात नाबालिग खिलाड़ियों ने शुक्रवार को आईजी आफिस में कोच सतबीर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी कोच पर मामला दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस की ओर से जांच अधिकारी बिमला देवी खेल संस्थान के परिसर में पहुंची।
यहां शिकायत दर्ज कराने वाली सभी 14 से 16 वर्ष की खिलाड़ियों के बयान दर्ज किए गए। महिला पुलिस अधिकारी ने खेल छात्रावास में रहने वाली अन्य खिलाड़ियों से भी आरोपी कोच के बारे में बयान लिए, जिसमें दर्जन भर अन्य खिलाड़ियों ने भी कोच के व्यवहार को आपत्तिजनक बताया।
इन खिलाड़ियों ने कहा कि आरोपी कोच सतबीर जबरदस्ती उनके कमरे में घुस जाता था। उसका व्यवहार आपत्तिजनक रहता है। इसके बाद पुलिस टीम ने खेल संस्थान के सहायक निदेशक के बयान भी लिए।
इसमें संस्थान में महिला कोच के बारे में पूछा। सहायक निदेशक राजेंद्र बिश्नोई ने कहा कि सेंटर में लिंग भेद नहीं रखा जाता। लड़कियों की सुरक्षा के लिए हॉस्टल में महिला वार्डन तैनात की जाती हैं।
सुरक्षा के लिए बनाई जाएगी योजना : सहायक निदेशक
सहायक निदेशक राजेंद्र बिश्नोई ने कहा कि खिलाड़ियों की ओर से संस्थान को अब तक किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिस पर जांच हो रही है।
उन्होंने बताया कि मुख्यालय के अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है। ऐसा मामला पहली बार आया है।
मुख्यालय से मिले निर्देश के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए उच्च अधिकारियों से विमर्श कर योजना बनाई जाएगी।
महिला जनवादी समिति करेगी प्रदर्शन
महिला जनवादी समिति की कुछ सदस्यों ने शनिवार को खेल छात्रावास पहुंचकर खिलाड़ियों से बातचीत की। इसके बाद इन सदस्यों ने कोच को बर्खास्त कर गिरफ्तारी की मांग की। जिला सचिव सरोज सैनी ने कहा कि महिलाएं इस मुद्दे को लेकर जल्द प्रदर्शन भी करेंगी।