{"_id":"62d42de67806ff109e2dfe5c","slug":"clues-found-of-two-sharp-shooters-accused-of-sidhu-moosewala-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: दो शार्प शूटरों का मिला सुराग, पंजाब में ही छिपे, पुलिस छापे मारने में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: दो शार्प शूटरों का मिला सुराग, पंजाब में ही छिपे, पुलिस छापे मारने में जुटी
Sun, 17 Jul 2022 09:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 17 Jul 2022 09:16 PM IST
सार
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दो दिन पहले वीडियो जारी कर यह दावा किया था कि मूसेवाला ने जान बचाने के लिए उसे दो करोड़ रुपये की पेशकश की थी।
विज्ञापन
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धू मूसेवाला की हत्या में फरार दो शार्प शूटर के बारे में पंजाब पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि शार्प शूटर मनप्रीत मनु कुस्सा और जगरूप रूपा पंजाब में ही छिपे हैं। गिरफ्तार शूटर अंकित सेरसा से पूछताछ में मिली जानकारी पर पुलिस छापे मार रही है। वहीं मानसा कोर्ट ने शूटर प्रियव्रत फौजी, कशिश उर्फ कुलदीप, केशव और दीपक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस पर शिकंजा कसने से उसकी गैंग के अन्य साथी बौखला गए हैं। उसके गैंग के साथियों की लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। यही वजह है कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने वीडियो जारी कर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर स्पष्टीकरण जारी किया।
विज्ञापन
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दो दिन पहले वीडियो जारी कर यह दावा किया था कि मूसेवाला ने जान बचाने के लिए उसे दो करोड़ रुपये की पेशकश की थी। इस दावे पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल पुलिस कमिश्नर एचजीएस धालीवाल का कहना है कि उनकी पूछताछ में ऐसा कुछ सामने नहीं आया। गोल्डी बराड़ ने वीडियो जारी कर मूसेवाला के कत्ल को सही ठहराते हुए कई तरह के आरोप लगाए थे। उसने सहानुभूति बटोरने के साथ पंथक कार्ड भी खेलने की कोशिश की।
विज्ञापन