{"_id":"73bcd2fd27ebafbe9fda609a91f04241","slug":"clerk-hit-slap-to-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लर्क ने प्रिंसिपल के जड़ा थप्पड़, मांगी माफी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्लर्क ने प्रिंसिपल के जड़ा थप्पड़, मांगी माफी
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Thu, 08 May 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला खजाना दफतर के एक क्लर्क ने सरकारी स्कूल रूड़ेके कलां की प्रिंसिपल के थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए अध्यापकों ने जिला खजाना दफतर के समक्ष हंगामा कर जिला खजाना दफतर के स्टाफ को आफिस के अंदर ही बंद कर दिया और जमकर रोष प्रदर्शन किया। हालांकि बाद में आरोपी ने माफी मांग कर समझौता कर लिया।
विज्ञापन
अध्यापक दल पंजाब के नेता मास्टर हरबंस ने बताया कि सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल रमलेश कुमारी अध्यापकों के वेतन के संबंध में जिला खजाना दफतर बरनाला में आई थीं। वहां क्लर्क हरिंदर सिंह, जिसकी अध्यापकों ने गत दिनों उसके बुरे व्यवहार के संबंध में शिकायत की थी, उसकी रंजिश उसने अपने मन में रखी।
विज्ञापन
बुधवार को जब रूड़ेके कलां की प्रिंसिपल रमलेश रानी अध्यापकों के वेतन संबंधी जिला खजाना दफतर में क्लर्क हरिंदर सिंह से मिलने गईं तो उसने अध्यापक सुखदेव सिंह की मौजूदगी में प्रिंसिपल को अपशब्द बोले। विरोध करने पर प्रिंसिपल के थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
अध्यापक दल पंजाब के नेता सुखविंदर भंडारी ने ऐलान किया कि जब तक क्लर्क हरिंदर सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक खजाना दफतर के किसी भी स्टाफ के सदस्य को दफतर से बाहर नहीं आने दिया जाएगा।
वहीं जिला खजाना दफतर के क्लर्क हरिंदर सिंह ने अपने पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते कहा कि उनको प्रिंसिपल रमेलश रानी ने आकर धक्का मारा जबकि उसने उसे कुछ नहीं कहा।
वीरवार को अध्यापक दल पंजाब के नेता मास्टर हरबंस ने बताया कि आरोपी हरिंदर सिंह ने माफी मांग ली है, इसलिए मामले में समझौता हो गया है।