Kaithal News: गांव जुलानीखेड़ा में मतदान के दौरान सरेआम चली लाठी-गंडासी, भारी पुलिस बल तैनात, 12 हिरासत में
दोपहर करीब एक बजे मचे इस बवाल में पंचायती राज विभाग के कनिष्ठ अभियंता जयवीर सिंह की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं वोट पोल करने आए दिलबाग सिंह की गाड़ी के शीशे टूट गए। टकराव में कई लोग जख्मी हैं। कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल ने करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैथल के कलायत खंड के अति संवेदनशील गांव जुलानी खेड़ा में सरपंच चुनाव में बुजुर्ग महिला मतदाता के वोट का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा राजकीय मिडिल स्कूल में पोलिंग बूथ पर विवाद हो गया। जहां दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। गंडासी, लाठी, जेली और डंडे चले। घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही डीएसपी कलायत सज्जन सिंह सहित बाद में एसपी मकसूद अहमद व डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने भी गांव का दौरा किया। गांव से कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
गांव में मतदान के दौरान दोपहर के समय एक बुजुर्ग महिला मतदाता के वोट का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर एक पक्ष ने विवाद किया। इसके चलते पोलिंग बूथ पर अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं और बुजुर्ग मतदाता घबरा गए। वहीं पोलिंग बूथ के बाहर दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों में जमकर लाठियां चलीं और पथराव भी किया गया। इस दौरान पोलिंग स्टेशन पर कुछ देर मतदान प्रभावित रहा।
दोपहर करीब एक बजे मचे इस बवाल में पंचायती राज विभाग के कनिष्ठ अभियंता जयवीर सिंह की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं वोट पोल करने आए दिलबाग सिंह की गाड़ी के शीशे टूट गए। टकराव में कई लोग जख्मी हैं। कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल ने करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया है।
गांव के दो लोगों को इस घटनाक्रम में चोटें आई हैं। गांव में डीएसपी सज्जन कुमार के नेतृत्व में कलायत थाना प्रभारी बलदेव सिंह मलिक, सीआईए व अन्य एजेंसियों के अधिकारियों की मौजूदगी में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया।
दोनों पक्षों ने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों को दंगा भड़काने के लिए लाया गया है। बाहरी लोगों के आश्रय के ठिकानों पर पुलिस टीमों ने दबिश दी। पोलिंग स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित एक बड़े मकान को पुलिस ने घेर लिया। जो लोग मकान के अंदर थे, उन्होंने मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया ताकि पुलिस फोर्स प्रवेश न कर सके। मकान की ऊंची दीवारों को फांदकर लोगों ने खेतों से फरार होने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की गोलबंदी के चलते अधिकांश धरे गए।
गांव जुलानी खेड़ा में कानून-व्यवस्था और शांति पूर्वक मतदान को सुनिश्चित करने के लिए शाम तीन बजे डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने जिला पुलिस कप्तान मकसूद अहमद के साथ दौरा किया। इस दौरान डीएसपी सज्जन कुमार, चुनाव अधिकारी मयंक भारद्वाज, सहायक चुनाव अधिकारी हरिंद्र पाल, बीडीपीओ रोजी सिंह और चुनाव व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों के साथ पोलिंग स्टेशन का मुआयना किया।
डीसी ने कहा कि शांतिपूर्वक और अधिक से अधिक मतदान के लक्ष्य को लेकर प्रशासन चौकस है। जुलानी खेड़ा गांव में वोटिंग को लेकर जो विवाद हुआ उस पर कानूनी प्रक्रिया अनुसार संज्ञान लिया है। समाचार लिखे जाने तक गांव में भारी तनाव की स्थिति बनी थी और गांव में दो बटालियन पुलिस बल तैनात था।