फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clash in patiala jail

पटियाला जेल में गैंगस्टर भिड़े, 1 घायल अस्पताल में भर्ती

Thu, 01 Jun 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Thu, 01 Jun 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
clash in patiala jail
पटियाला सेंट्रल जेल
पटियाला सेंट्रल जेल में बुधवार शाम करीब छह बजे जेल में बंद शातिर गैंगस्टर आपस में भिड़ गए। इस दौरान नाभा जेल ब्रेक कांड मामले का आरोपी गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह गोपी घायल हो गया। मौके पर मौजूद जेल स्टाफ ने तुरंत इन गैंगस्टरों पर काबू पाया। गोपी को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसके सिर में आई चोटों के कारण उसे टांके लगे हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इन गैंगस्टरों से सुबह ही सर्च दौरान दो मोबाइल पकड़े गए थे।
विज्ञापन


जेल सुपरिंटेंडेंट शमशेर सिंह के मुताबिक शाम करीब छह बजे अपनी बैरक में गैंगस्टर शमशेर सिंह शेरा, नाभा जेल ब्रेक कांड मामले में आरोपी गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह गोपी और जगतार सिंह आपस में भिड़ गए। इस दौरान तीखे करके मारे गए बर्तनों के कारण गोपी के सिर में काफी चोटें आईं। जेल कर्मचारियों ने तुरंत गैंगस्टरों पर काबू पाया और गोपी को सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके सिर में टांके लगे हैं। 
विज्ञापन

तीनों गैंगस्टरों के पास से दो मोबाइल मिले थे

clash in patiala jail
पटियाला सेंट्रल जेल - फोटो : File Photo
जेल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि सुबह ही त्रिपड़ी थाना पुलिस के साथ जेल स्टाफ ने जेल में सर्च अभियान चलाया था। जिस दौरान उक्त तीनों गैंगस्टरों के पास से दो मोबाइल मिले थे। हो सकता है कि इससे गैंगस्टर चिढ़ गए हों और उन्होंने यह सारा ड्रामा किया हो।

जेल सुपरिंटेंडेंट के मुताबिक यह तीनों वही गैंगस्टर हैं, जिन्होंने मार्च 2017 में गुरदासपुर जेल में बड़ी हिंसक वारदात को अंजाम दिया था। इस हिंसक वारदात की अगुवाई गैंगस्टर शमशेर सिंह शेरा ने की थी, जिस पर कत्ल के आठ केस चल रहे हैं। गोपी ने ही अपने साथी सुलखन सिंह व अन्य के साथ नाभा जेल तोड़ी थी और वहां बंद अपने साथियों को फरार कराया था। 

गुरदासपुर जेल में हिंसक वारदात के बाद ही इन गैंगस्टरों को पटियाला जेल शिफ्ट किया गया था। जेल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि एडीजीपी (जेल) को लिखकर इन तीनों गैंगस्टरों को पटियाला जेल से शिफ्ट करने की मांग की जाएगी। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed