फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash between two gangs in Jhajjar Jail 21 prisoners injured

झज्जर जेल में 'गैंगवार': रवि व दुबलधन गैंग भिड़े, 21 कैदी घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

Sat, 03 Sep 2022 12:48 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Sep 2022 12:48 AM IST
सार

एक कैदी की हालत गंभीर है। उसे रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जेल अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Clash between two gangs in Jhajjar Jail 21 prisoners injured
झज्जर जिला जेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दुलीना जिला कारागार में एक बार फिर से दो गैंग के बदमाशों के बीच जमकर विवाद हुआ और प्लेट व गिलास आदि बर्तन काटकर बनाए गए हथियार चले। इस दौरान रवि गैंग व दुबलधन गैंग के 21 बंदी व कैदी घायल हो गए। इनमें से 17 को जेल के अस्पताल में इलाज मुहैया करा दिया गया। जबकि चार को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस जेल अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जिला कारागार उपाधीक्षक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जिला कारागार में बंद कैदियों की गिनती के समय गुरुवार रात को लगभग 2 बजे दो गैंग के बीच में झगड़ा हो गया। गैंगवार में जिला कारागार के ब्लाक एक के कमरा नंबर 2 में रवि गैंग के हवालाती बंदी प्रविंद्र उर्फ चीमा निवासी मातन झज्जर, हवालाती बंदी जितेंद्र उर्फ मोटा निवासी छारा, झज्जर, प्रवीन निवासी नीलवाला, दिल्ली, जयदीप निवासी घिलोड़ कला रोहतक, परमजीत उर्फ छोटू पुत्र पवन कुमार निवासी रिटोली रोहतक ने दुबलधन गैंग के हवालाती बंदी हितेश निवासी गुज्जर माजरी रेवाड़ी, जयबीर उर्फ मोंटी निवासी पलड़ा झज्जर, हर्ष निवासी दुबलधन झज्जर, हितेश निवासी दुजाना झज्जर, प्रदीप उर्फ नासिर निवासी दुबलधन झज्जर, प्रीत उर्फ छोटू निवासी दुबलधन झज्जर, प्रेम उर्फ प्रेमनाथ, प्रभात नाथ व जोनी निवासी बहू झज्जर पर लात, घूंसे, गिलास व प्लेट तोड़कर बनाए चाकुनुमा व सुएनुमा नुकीली हथियारों से हमला किया। 
विज्ञापन


इस झगड़े में दुबलधन गैंग के बंदियों को चोट लगी है। जिसमें हवालाती बंदी हितेश निवासी गुज्जर माजरी रेवाड़ी, जयबीर उर्फ मोंटी निवासी पलड़ा झज्जर, हर्ष निवासी दुबलधन झज्जर को नुकीली वस्तु से शरीर पर चोटें आईं। जिनको जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उपरांत आपात पुलिस गार्द द्वारा सामान्य अस्पताल झज्जर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार हुए झगड़े में ये हुए घायल
झगड़े की आवाज सुनकर ब्लॉक एक से कमरा नंबर एक में दुबलधन गैंग के हवालाती बंदी राहुल उर्फ नन्हीया व संजीत निवासी दुबलधन झज्जर, राहुल उर्फ भैरों निवासी धौड़, साहिल निवासी दुबलधन झज्जर व साहिल निवासी बिसन, झज्जर ने रवि गैंग के हवालाती बंदी सतेंद्र उर्फ धर्मबीर निवासी लोवा खुर्द झज्जर, रिंकू निवासी कानौंदा, रवि निवासी तरावड़ी करनाल, राजू निवासी पहलादपुर किडोली सोनीपत व रवि निवासी लोवा खुर्द पर लात, घूंसे, गिलास व प्लेट तोड़कर बनाए चाकुनुमा व सुएनुमा नुकीली वस्तुओं से हमला किया। इस झगडे़ में उपरोक्त रवि गैंग के सभी बंदियों को चोट लगी है। जिनका जेल अस्पताल मे प्राथमिक उपचार किया गया।

तीसरी बार फिर हुआ झगड़ा
झगड़े की आवाज सुनकर ब्लॉक एक के कमरा नंबर में मौजूद रवि गैंग के हवालाती बंदी दिनेश उर्फ कल्लू उर्फ भांजा निवासी सांगा, भिवानी व दीपक निवासी रेवाड़ी खेड़ा, झज्जर ने दुबलधन गैंग के दीपक को सुएनुमा नुकीली वस्तु से चोट पहुंचाई। जिसको जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उपरांत आपात पुलिस गार्द द्वारा सामान्य हस्पताल झज्जर में भेजा गया। जिला कारागार के उप पुलिस उपधीक्षक जगशेर मलिक ने दुलीना चौकी सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। 

जिला कारागार में दो गैंग बदमाशों के बीच झगड़ा हुआ है। जिला कारागार के उप अधीक्षक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अदालत से अनुमति लेकर आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। - राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed