फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash between two factions outside sweet shop in Chandigarh

Chandigarh News: स्वीट शॉप के बाहर दो पक्षों में हुई खूनी जंग, संपत्ति विवाद पर भिड़े, वीडियो वायरल

Fri, 03 Nov 2023 10:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Nov 2023 10:52 PM IST
सार

हमले में चार से पांच लोगों के घायल होने की जानकारी है। पुलिस को मामले में एक पक्ष की तरफ से शिकायत दी गई है। पुलिस सारी घटना की जांच करते हुए कार्रवाई में लगी है। फिलहाल पुलिस ने देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की थी।

विज्ञापन
Clash between two factions outside sweet shop in Chandigarh
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-7 की एक स्वीट शॉप में मारपीट और दुकान के शीशे तोड़ने और खोंचे से बुरी तरह हमला करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ। इसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर बुरी तरह हमला करते दिखे। इसमें स्वीट शॉप का एक कारिंदा भी हमला करता नजर आ रहा है। हमले में दोनों पक्षों को चोट आई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार दिन में घटी इस घटना की जानकारी पाकर सेक्टर 26 पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और घायलों का सेक्टर 16 अस्पताल में मेडिकल करवाया। थाना पुलिस के मुताबिक दो भाइयों में संपत्ति विवाद के चलते झड़प हुई है। इसके बाद मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इस घटना से आसपास के दुकानदार भी घबरा गए। हमले में चार से पांच लोगों के घायल होने की जानकारी है। पुलिस को मामले में एक पक्ष की तरफ से शिकायत दी गई है। पुलिस सारी घटना की जांच करते हुए कार्रवाई में लगी है। फिलहाल पुलिस ने देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की थी।

विज्ञापन

सड़क पर दो गुटों में पथराव

उधर, पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम को सेक्टर 25/38 की सड़क पर दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। दोनों गुटों के लोगों ने व्यस्त सड़क पर ही एक-दूसरे पर ईंट और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। सरेआम बीच सड़क हो रहे इस पथराव की सूचना पाते ही एक के बाद एक कई पीसीआर की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस को आते देख दोनों गुट के लोग फरार हो गए। वहीं, हमले के दौरान सड़क पर जाने वाले यात्री भी पथराव को देख रुक गए और वहां पर कुछ समय के लिए यातायात जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब छह बजे सेक्टर-25 से एक युवकों का गुट सेक्टर-38 पहुंचा। यहां पर किसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच गर्मागर्मी हो गई। इसके बाद एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। घटना के बाद एहतियातन इलाके में पुलिस बल खड़ा कर दिया गया है। पुलिस झगड़े का कारण और दोनों गुटों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed