फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash between Prisoners in Firozpur Central Jail

फिरोजपुर केंद्रीय जेल में झड़प: आपस में भिड़े कैदी, दो गंभीर रूप से जख्मी, नौ के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 29 Aug 2022 06:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Aug 2022 06:44 PM IST
सार

वारदात में सुरेंद्र और डिंपल के सिर पर नुकीली वस्तु से वार किया गया। दोनों गंभीर जख्मी हो गए। दोनों को जेल के अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टर ने दोनों के सिर पर टांके लगाए हैं। जेल के सहायक अधीक्षक प्रीतम सिंह व निर्मल सिंह की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने नौ कैदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Clash between Prisoners in Firozpur Central Jail
फिरोजपुर केंद्रीय जेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजपुर केंद्रीय जेल में दो गुटों की आपस में भिड़ंत हो गई। वारदात में दो कैदी गंभीर जख्मी हो गए हैं। इनके सिर पर नुकीली चीज से वार किया गया है। दोनों को जेल अस्पताल में दाखिल करवाया है। जेल अधिकारियों की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने सोमवार को नौ कैदियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ब्लॉक नंबर तीन की बैरक नंबर चार में हवालाती सुरेंद्र सिंह बंद है। ब्लॉक नंबर दो की बैरक नंबर पांच में हवालाती नितिन शर्मा बंद है। ब्लॉक नंबर तीन की बैरक नंबर दो में हवालाती डिंपल निवासी गांव पीरां वाली बंद हैं। ये सभी पुरानी बैरक के पास इकट्ठा हुए और किसी बात पर आपस में भिड़ गए। 
विज्ञापन


वारदात में सुरेंद्र और डिंपल के सिर पर नुकीली वस्तु से वार किया गया। दोनों गंभीर जख्मी हो गए। दोनों को जेल के अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टर ने दोनों के सिर पर टांके लगाए हैं। जेल के सहायक अधीक्षक प्रीतम सिंह व निर्मल सिंह की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने हवालाती लखन, सुक्खा, माइकल, नितिन, जैकब, अरुण व रितिक, हवालाती सुरेंद्र सिंह निवासी चुपाती रोड ममदोट व हवालाती अमरीक सिंह निवासी हीरा नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस और जेल अधिकारी उक्त मामले की जांच कर रहे हैं कि दोनों गुट किस बात पर आपस में भिड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed