फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CIA arrested accused of drone and heroin case from Amritsar airport

Amritsar News: दुबई से लौटा ड्रोन व हेरोइन मामले का आरोपी, CIA ने एयरपोर्ट पर दबोचा

Tue, 20 Dec 2022 07:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Dec 2022 07:15 PM IST
सार

सीआईए ने सूचना के बाद सोमवार को दुबई से एसजीआरडी एयरपोर्ट पहुंचे उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुछ सामान भी बरामद किया है। 

विज्ञापन
CIA arrested accused of drone and heroin case from Amritsar airport
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीआईए स्टाफ ने दुबई से लौटे ड्रोन व हेरोइन तस्करी के एक पुराने मामले के आरोपी को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी तरनतारन निवासी प्रदीप सिंह उर्फ सरपंच से सीआईए पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपी तरनतारन सब्जीमंडी में आढ़ती का काम करता है।

विज्ञापन


डीसीपी मुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस इससे पहले सीमांत इलाके में ड्रोन उड़ाने व हेरोइन तस्करी मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीआईए स्टाफ ने 29 अक्तूबर को छेहरटा के खासा इलाके में ड्रोन उड़ाने व हेरोइन तस्करी के मामले में तरनतारन के वरिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह और दविंदर सिंह को काबू किया था। तब पुलिस ने आरोपियों से एक ड्रोन बरामद करने के अलावा 30 ग्राम हेरोइन और एक कार भी बरामद की थी। 
विज्ञापन

मूलरूप से तरनतारन व हाल निवासी छेहरटा के भाग सिंह उर्फ भागा और हरप्रीत सिंह उर्फ पीतू को गिरफ्तार कर उनके पास से 52 लाख रुपये ड्रग मनी और दो लग्जरी कारें बरामद की थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी भागा और पीतू से पूछताछ में तरनतारन जिला के सराय अमानत खां गांव निवासी प्रदीप उर्फ सरपंच का नाम सामने आया था। सीआईए ने इस बाबत मिली सूचना के बाद सोमवार को दुबई से एसजीआरडी एयरपोर्ट पहुंचे उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुछ सामान भी बरामद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed