फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chowkidaar death in suspected condition in Yamunanagar

जिस कुत्ते को देता था रोटी, उसी ने चौकीदार के शव को नोचा, आंखें निकाल अंगुलियां तक खाईं

Thu, 28 Mar 2019 12:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
chowkidaar death in suspected condition in Yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

वन विभाग कार्यालय में तैनात चौकीदार रतन लाल सुबह तख्त के नीचे जमीन पर मृत मिला। जिसके शव को कुत्तों ने बुरी तरह नोच रखा था। चौकीदार को उन्हीं कुत्तों ने नोचा, जिन्हें वह रोजाना रोटी डालता था। चौकीदार मंगलवार देर रात तख्त पर सोया था। सुबह कुत्ते उसे नोचते मिले। कुत्तों ने न केवल चौकीदार का चेहरा बुरी तरह नोच उसकी आंखों तक को निकाल डाला बल्कि उसके हाथों की अंगुलियों तक को खा चुके हैं। 

विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने आस-पास से तथ्य जुटाए। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाकर बिसरा जांच के लिए लैब भेज दिया। चौकीदार की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। 
विज्ञापन


गोविंदपुरा निवासी रतन लाल (55) वन विभाग में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। वह पिछले छह माह से चौकीदारी कर रहा था। रात को वन विभाग कार्यालय में वह एक तख्त पर लेटा था। सुबह लोगों ने देखा कि वह तख्त से नीचे पड़ा हुआ है और कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोचा हुआ था। मृतक के रिश्तेदार सुरेंद्र ने बताया कि रतन सिंह रोजाना एक कुत्ते को रोटी खिलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात को भी रतन सिंह ने कुत्तों को रोटी डाली। बाद में वहीं बेंच पर लेट गया लेकिन सुबह जब आस-पास के लोगों ने देखा तो कुत्ते रतन सिंह को नोच रहे थे। जब तक कुत्तों को वहां से खदेड़ा जाता तब तक रतन सिंह के मुंह को वे बुरी तरह से नोच चुके थे। यहां तक की उसके हाथों की अंगुलियों को भी खा चुके थे। शव के पास से भगाने के बाद भी कुत्ते वहां से दूर नहीं गए बल्कि वहीं बैठ कर शव को देखते रहे।

खून से सने हुए थे कुत्तों के मुंह  
चौकीदार के क्षत विक्षत शव को देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शहर जगाधरी एसएचओ राकेश कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच करवाई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास बैठे कुत्तों के मुंह भी खून से सने हुए थे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पैनल से पोस्टमार्टम करवाया। 

वन विभाग कार्यालय में चौकीदार को कुत्तों के नोचने की सूचना पर हम मौके पर गए थे। चौकीदार की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। जांच में यह माना जा रहा है कि चौकीदार रात को बेंच से गिरकर बेहोश हो गया होगा। जिसके बाद कुत्तों ने उसे नोच डाला। मौत के वास्तविक कारण जानने के लिए पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।- राकेश कुमार, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed