{"_id":"34e3a6c20652dd40b91415f89e39b4fe","slug":"child-drowned-in-pond-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल का मामूम होदी में डूबा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ साल का मामूम होदी में डूबा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Thu, 14 Aug 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनगढ़ शास्त्री नगर स्थित एक नर्सरी में बुधवार शाम एक डेढ़ साल के बच्चे राघव की पानी की हौदी में गिरकर डूबने से मौत हो गई। हादसे के वक्त राघव हौदी के पास खेल रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह हौदी में गिर गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार किशनगढ़ शास्त्री नगर स्थित प्रजापति नर्सरी में परवेश और जानकी देवी लेबर का काम करते हैं। बुधवार शाम उनके साथ उनका डेढ़ साल का बेटा भी वहां आया हुआ था। पति-पत्नी दोनों नर्सरी में काम करने लगे और बच्चा राघव वहीं खेलने लगा। खेलते-खेलते वह हौदी के पास चला गया और उसमें गिर गया।
विज्ञापन
उसके बाद नर्सरी में ही काम करने वाली एक महिला ने जब राघव को हौदी में गिरा देखा तो वह बेहोश हो गई। इसके बाद परिजनों ने राघव को हौदी में गिरे देखा। इस पर वह फौरन उसे सेक्टर 16 स्थित सरकारी अस्पताल ले गए। लेकिन, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। परिजन पुलिस से कोई कार्रवाई न करने की गुहार लगाते रहे। इस पर पुलिस ने उनसे डीएसपी से बात करने की बात कही।
पिछले साल बहन की हुई थी हादसे में मौत
एक साल पहले राघव की बड़ी बहन आठ वर्षीय संजना की चटानी फार्म में बनी पानी की हौदी में ही गिरकर मौत हुई थी। राघव तीन बहनों का अकेला भाई था।