फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chemist kidnapped in Moga, police rescued in two hours, two accused arrested

पंजाब: मोगा में केमिस्ट अगवा, दो घंटे में पुलिस ने सही सलामत छुड़ाया, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2020 09:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Jul 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
Chemist kidnapped in Moga, police rescued in two hours, two accused arrested
अपहरण मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरमनबीर सिंह।

कस्बा धर्मकोट में बुधवार की सुबह छह बजकर 41 मिनट पर केमिस्ट को अगवा करने वाले दो अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने घटना के दो घंटे के बाद ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से एक पिस्तौल, एक रिवाल्वर, लूट के चार लाख 20 हजार रुपये व कुछ विदेशी करेंसी बरामद कर पुलिस ने केमिस्ट को सही सलामत छुड़ा लिया। 

विज्ञापन


एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि कस्बा धर्मकोट में अमन मेडिकल स्टोर का संचालक सुखदेव सिंह निवासी गांव संगला मनी एक्सचेंज का भी काम करता था। सुखदेव सिंह बुधवार की सुबह अपनी ब्रेजा कार पर धर्मकोट आया। सुबह करीब 6: 41 बजे गाड़ी पार्क करते एक युवक ने सुखदेव सिंह को पीछे से पकड़ लिया और दूसरे युवक ने उसका लाइसेंसी रिवाल्वर भी छीन लिया। इसके बाद सुखदेव को समेत गाड़ी लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने सुखदेव का मोबाइल ट्रेसिंग पर लगा दिया। घटना के कुछ ही देर के बाद जब सुखदेव के फोन से उसकी दुकान पर काम करने वाले लड़के को कॉल आई कि वह लेट हो जाएगा और दुकान खोल ले तो पुलिस ने कॉल की लोकेश्न ट्रेस कर ली। पुलिस ने आरोपियों को फतेहगढ़ पंजतूर इलाके से दबोच लिया। 

पुलिस ने सुखदेव से छीना लाइसेंसी रिवाल्वर व लूटी गई 4.20 लाख की राशि, सोने की तीन अंगुठियां, एक ब्रेसलेट, सोने की एक चेन व कुछ विदेशी करेंसी भी बरामद कर ली। आरोपियों की पहचान सुखप्रीत सिंह सुक्खा निवासी धनौला (बरनाला) और बोहड़ सिंह निवासी समालसर के रूप में हुई। 

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सुखदेव के एक महिला से संबंध हैं। महिला ने उन्हें 20 लाख रुपये में सुखदेव को मारने की सुपारी दी थी और उन्हें एक लाख रुपये एडवांस भी दिए थे। बीते कई दिन से वह सुखदेव सिंह की रेकी कर रहे थे। बुधवार को मौका मिलते ही उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी के मुताबिक आरोपी बोहड़ सिंह कबड्डी का खिलाड़ी है। आरोपी सुखप्रीत सुक्खा के खिलाफ अलग-अलग थानों में छह मामले दर्ज हैं। कुछ समय पहले ही दोनों आरोपियों की दोस्ती हुई, जिसके चलते दोनों ने उक्त वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed