{"_id":"6328c2d3822ac66f6e79b14d","slug":"chemical-thrown-at-a-seven-month-old-girl-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: सात माह की बच्ची पर ताऊ ने फेंका केमिकल, मां की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda News: सात माह की बच्ची पर ताऊ ने फेंका केमिकल, मां की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू
Tue, 20 Sep 2022 01:01 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:01 AM IST
सार
महिला ने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी पर ज्वलनशील केमिकल डाल दिया। वह थाने में गई लेकिन वहां उसे अस्पताल जाने को कहा लेकिन चार दिन बाद भी कोई एक्शन नहीं हुआ तो वे एसएसपी बठिंडा के सामने पेश हुई तब जाकर उनकी शिकायत पर कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा जिले के एक गांव में ताऊ ने अपनी सात महीने की भतीजी पर केमिकल डाल दिया और फरार हो गया। जब घटना के बारे में बच्ची की मां को पता चला तो वह तुरंत उसे पहले एक निजी अस्पताल ले गई, यहां से उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची की हालत खतरे से बाहर है लेकिन उसकी पीठ और कान के पास कुछ हिस्सा झुलस गया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों के अनुसार बच्ची को रिकवर होने में चार-पांच माह लगेंगे। बच्ची की मां अमन कौर ने बताया कि 13 सितंबर को वह बेटी को लेकर घर के आंगन में नीम के पेड़ के नीचे बैठी थी। इस दौरान वह पानी पीने गई और बच्ची को चारपाई पर सुला गई। जब वह वापस पहुंची तो देखा कि बच्ची जोर-जोर से रो रही थी और उसके शरीर पर केमिकल गिरा था।
विज्ञापन
उसने देखा कि उसका जेठ उसी समय वहां से उसे देखकर भाग निकला। अमन कौर ने बताया कि यह उसके जेठ ने किया है क्योंकि एक दिन पहले उसके जेठ की उसके पति के साथ लड़ाई हुई थी तब वह उसकी बेटी के बारे में गलत बोल रहा था। अगले दिन आरोपी ने उसकी बेटी पर ज्वलनशील केमिकल डाल दिया। वह थाने में गई लेकिन वहां उसे अस्पताल जाने को कहा लेकिन चार दिन बाद भी कोई एक्शन नहीं हुआ तो वे एसएसपी बठिंडा के सामने पेश हुई तब जाकर उनकी शिकायत पर कार्रवाई शुरू हुई। थाना कोटफत्ता पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन