फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chemical thrown at a seven month old girl in Bathinda

Bathinda News: सात माह की बच्ची पर ताऊ ने फेंका केमिकल, मां की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू

Tue, 20 Sep 2022 01:01 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Sep 2022 01:01 AM IST
सार

महिला ने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी पर ज्वलनशील केमिकल डाल दिया। वह थाने में गई लेकिन वहां उसे अस्पताल जाने को कहा लेकिन चार दिन बाद भी कोई एक्शन नहीं हुआ तो वे एसएसपी बठिंडा के सामने पेश हुई तब जाकर उनकी शिकायत पर कार्रवाई शुरू हुई।

विज्ञापन
Chemical thrown at a seven month old girl in Bathinda
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के बठिंडा जिले के एक गांव में ताऊ ने अपनी सात महीने की भतीजी पर केमिकल डाल दिया और फरार हो गया। जब घटना के बारे में बच्ची की मां को पता चला तो वह तुरंत उसे पहले एक निजी अस्पताल ले गई, यहां से उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची की हालत खतरे से बाहर है लेकिन उसकी पीठ और कान के पास कुछ हिस्सा झुलस गया है। 

विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार बच्ची को रिकवर होने में चार-पांच माह लगेंगे। बच्ची की मां अमन कौर ने बताया कि 13 सितंबर को वह बेटी को लेकर घर के आंगन में नीम के पेड़ के नीचे बैठी थी। इस दौरान वह पानी पीने गई और बच्ची को चारपाई पर सुला गई। जब वह वापस पहुंची तो देखा कि बच्ची जोर-जोर से रो रही थी और उसके शरीर पर केमिकल गिरा था। 
विज्ञापन


उसने देखा कि उसका जेठ उसी समय वहां से उसे देखकर भाग निकला। अमन कौर ने बताया कि यह उसके जेठ ने किया है क्योंकि एक दिन पहले उसके जेठ की उसके पति के साथ लड़ाई हुई थी तब वह उसकी बेटी के बारे में गलत बोल रहा था। अगले दिन आरोपी ने उसकी बेटी पर ज्वलनशील केमिकल डाल दिया। वह थाने में गई लेकिन वहां उसे अस्पताल जाने को कहा लेकिन चार दिन बाद भी कोई एक्शन नहीं हुआ तो वे एसएसपी बठिंडा के सामने पेश हुई तब जाकर उनकी शिकायत पर कार्रवाई शुरू हुई। थाना कोटफत्ता पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed